comscore

Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल अब Amazon-Flipkart पर शुरू, जानें कीमत

Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 को अब आप Amazon-Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन।

Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2026, 04:32 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल भारत में आज Amazon-Flipkart पर शुरू हो गई है। ये दोनों ही Meta द्वारा डेवलप स्मार्ट ग्लासेस हैं। खूबियों की बात करें, तो जहां Oakley Meta Vanguard को स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स बनाने वाली कंपनी Oakley और EssilorLuxottica की साझेदारी में पेश किया गया है। इन ग्लासेस को खिलाड़ियों की आउटडोर एक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वहीं, Ray-Ban Meta Gen 2 ग्लासेस Ray-Ban Meta का अपग्रेड वर्जन है। इसमें आपको 12MP इन-बिल्ट कैमरे के साथ Wayfarer डिजाइन मिलता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज

Oakley Meta Vanguard and Ray-Ban Meta Gen 2 Price in India

कंपनी ने Oakley Meta Vanguard को 52,300 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। हालांकि, इसमें आपको अन्य कई वेरिएंट्स मिलते हैं, जिसमें Oakley Meta Vanguard Black with Prizm 24K, Oakley Meta Vanguard White with Prizm Black, Oakley Meta Vanguard Black with Prizm Road और Oakley Meta Vanguard White with Prizm Sapphire आदि शामिल है। इसके अलावा, Ray-Ban Meta Gen 2 की कीमत 39,900 रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 3 स्टाइल Headliner, Skyler और Wayfarer मिलेंगे। इन दोनों ही ग्लासेस को आप भारत में आज Amazon और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। news और पढें: Meta glasses के बाद अब कंपनी ला रही स्मार्टवॉच! Apple-Samsung स्मार्टवॉच को मिलेगी टक्कर

Ray-Ban Meta Gen 2 Features

Ray-Ban Meta Gen 2 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको Wayfarer डिजाइन मिलता है। कंपनी ने इस चश्मे में 12MP का कैमरा LED इंडिकेटर के साथ दिया है। इस कैमरे के साथ आप वीडियो रिकॉर्डिंग व फोटो ले सकेंगे। इसमें स्लो-मोशन व hyperlapse जैसे मोड्स भी मिलते हैं। साथ ही इसमें Meta AI का सपोर्ट मौजूद है, जो कि Hey Meta AI वॉइस कमांड पर काम करेगा। इसके अलावा, कंपनी ने इनमें ओपन-ईयर स्पीकर दिए हैं। इसके साथ 5 माइक्रोफोन इसमें मौजूद है, जिसके साथ नॉइस कैंसिेशन सपोर्ट मिलता है। इस सपोर्ट के साथ आप बाहरी शोर में भी अच्छी क्वालिटी वाली कॉल कर सकेंगे। चार्जिंग केस के साथ यह ग्लासेस 48 घंटे तक की बैटरी प्रोवाइड करेंगे। news और पढें: मरने के बाद भी जिंदा रहेगा आपका Facebook और Instagram? Meta ला सकता है ऐसी AI ट्रक्नोलॉजी

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Oakley Meta Vanguard Features

Oakley Meta Vanguard को खासतौर पर स्पोर्ट्स लवर्स के लिए पेश किया है। इसमें भी आपको 12MP का कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 122 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू रिकॉर्डिंग मिलेगी। इसमें भी ओपन-ईयर स्पीकर व 5 माइक्रोफोन शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए इसेमं ब्लूटूथ 5.3 व वाई-फाई 6ई का सपोर्ट मौजूद है। इस चश्में में आपको 32GB स्टोरेज मिलती है।