Artemis II की सफलता के Artemis III की तैयारी शुरू, एक बार फिर चांद पर कदम रखेगा इंसान!

NASA Artemis II मिशन की सफलता के बाद अब Artemis III की तैयारी शुरू हो गई है। इस मिशन में एक बार फिर इंसान चांद पर कदम रखेगा। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 04, 2026, 09:06 PM (IST)

Artemis III: Artemis II मिशन की सफलता के बाद अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA नए Artemis III मिशन की तैयारी में लग गई है। हालांकि, नया मिशन पिछले मिशन से अलग होने वाला है। आर्टेमिस 2 मिशन के तहत 50 साल बाद इंसानों को फिर से चांद की कक्षा में भेजा गया था। हालांकि, इस मिशन में चांद की सतह पर लैंडिंग नहीं की थी बल्कि चार अंतरिक्ष यात्री चांद की परिक्रमा करते रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल चांद को खुद अपनी आंखों से देखा बल्कि चांद की अद्भुत तस्वीरें पृथ्वी पर भेजी, जिसमें चंद्रमा के गड्ढे, मैदान व पहाड़ी आदि शामिल थी। यह मिशन लगभग 10 दिन चला, जिसमें 1 अप्रैल 2026 को चार अंतरिक्ष यात्रियों ने ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर चांद का रूख किया था। वहीं, 10 अप्रैल 2026 को उन्होंने सफलापूर्वक प्रशांत महासागर में सफल लैंडिंग करते हुए मिशन को विराम लगाया। और पढें: NASA ने अंतरिक्ष में भेजा iPhone 17 Pro Max, जानिए क्यों

साल 2027 में Artemis III की तैयारी

Sciencedaily की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो Artemis II मिशन की सफलता के बाद अब NASA ने Artemis III की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, नए मिशन के तहत इंसानों को फिर से चांद की सतह पर उतारा जाने वाला है। जी हां, नासा के मुताबिक, इस मिशन को साल 2027 में लॉन्च किया जाने वाला है। और पढें: NASA का Artemis II आज पहुंचेगा चांद के पास, घर बैठे OTT पर ऐसे देखें LIVE

नए मिशन की लॉन्चिंग से पहले नासा ने आर्टेमिस II मिशन की सफल लैंडिंग के बाद मौजूदा डेटा को बारीकी से समीक्षा करनी शुरू कर दी है। उनका उद्देश्य Orion स्पेसक्राफ्ट, SLS (Space Launch System) रॉकेट और फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में मौजूद जमीनी बुनियादी ढांचे व प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है। Artemis II मिशन अपने मकसद में सफल रहा। इसके अलावा, इस मिशन ने अपनी सफलता के साथ भविष्य में आयोजित होने वाले मिशनों का रास्ता भी खोल दिया है, जिसमें Artemis III मिशन, लंबे सय तक चांद पर रहने और रिसर्च करना व मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजना आदि शामिल है। और पढें: NASA का सुपरकंप्यूटर Athena हुआ लॉन्च, यह खासियत बनाती है इसके सबसे शक्तिशाली

Orion स्पेसक्राफ्ट ने किया शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें, इस मिशन के दौरान Orion स्पेसक्राफ्ट ने तकरीबन 694,481 लाख मील की यात्रा पूरी की। इसके बाद तेजी से पृथ्वी की ओर सुरक्षित वापसी की। थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम से लेकर हीट शील्ड ने उम्मीद के मुताबिक काम किया।

SLS रॉकेट और लॉन्च सिस्टम

इस मिशन में नासा का पावरफुल Space Launch System (SLS) रॉकेट भी सफल रहा, जो कि Artemis II को अंतरिक्ष में ले गया। इस रॉकेट ने सही ट्रैजेक्टरी में Orion को भेजा। इस स्पेसक्राफ्ट ने 18,000 मील प्रति घंटे की गति से यात्रा की थी।

Artemis II की सफलता को देखकर नासा को साफ हो गया है कि इंसान एक बार फिर से चांद पर जाने के लिए तैयार हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए Artemis III की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसे साल 2027 में लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के दौरान एक बार फिर से इंसान को चांद पर उतारा जाने वाला है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।