Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप भारत में लॉन्च, बड़े डिस्प्ले के साथ मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर
Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप को दो प्रोसेसर मॉडल और तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें बड़ी स्क्रीन से लेकर दमदार बैटरी तक मिलती है।
Published By: ajay verma | Published: Dec 23, 2023, 09:56 AM (IST)
हाइलाइट
- Infinix INBook Y2 Plus लॉन्च हो गया है।
- यह लैपटॉप दो वेरिएंट में उपलब्ध है।
- इसकी कीमत 35 हजार से कम है।
Infinix ने लंबे समय से चर्चा में बने INBook Y2 Plus लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को बजट सेगमेंट में उतारा गया है। इसमें 11 जेन इंटेल प्रोसेसर के साथ-साथ एसएसडी स्टोरेज और कई सारे कनेक्टिविटी पोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा, लैपटॉप में यूएसबी-टाईप C चार्जिंग और PD का सपोर्ट दिया गया है। इस नए लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन और कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।
Infinix INBook Y2 Plus के स्पेसिफिकेशन
इनफिनिक्स ने अपने नए लैपटॉप में 15.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 260 निट्स है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 83 प्रतिशत है। इसमें शानदार साउंड प्रोड्यूस करने वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
इस लैपटॉप में 6.36 इंच का ग्लस टचपैड मिलता है, जो मल्टी-टच और जेस्चर कंट्रोल से लैस है। इसमें बैकलिट वाला कीबोर्ड दिया गया है। इसके बटन की डेप्थ 1.5mm और रिस्पॉन्स टाइम 5ms है। वहीं, इसकी बॉडी में अलमुनियम का इस्तेमाल किया गया है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
सीमलेस वर्किंग के लिए इनबुक वाय2 प्लस में 11 जनरेशन वाला इंटेल प्रोसेसर है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसके 1TB स्टोरेज मॉडल को भी लॉन्च किया जाएगा।
बैटरी और अन्य स्पेक्स
इनफिनिक्स के नए लैपटॉप में 50Wh की दमदार बैटरी दी गई है। इसको 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को जीरो से 75 प्रतिशत तक चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है।
इस लैपटॉप का कुल प्लेबैक टाइम 10 घंटे है। कनेक्टिविटी के लिहाज से लैपटॉप में यूएसबी 3.0 पोर्ट, एचडीएमआई, एसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Infinix INBook Y2 Plus की कीमत
इनबुक वाय2 प्लस दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके Intel Core i3-1115G4 + 8GB RAM मॉडल की कीमत 27,490 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट Intel Core i5-1155G7 + 16GB RAM 34,990 रुपये में सेल के लिए अवेलेबल है। इस लैपटॉप को सिल्वर, ब्लू और ग्रे कलर में जल्द ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।