Google ने रोलआउट की Passkey, फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक से कर सकेंगे लॉग-इन

Google ने वर्कस्पेस और गूगल क्लाउड के यूजर्स के लिए पासकी फीचर पेश किया है। इस सुविधा के आने से यूजर पिन, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के जरिए लॉग-इन कर सकेंगे।

Published By: ajay verma
Published: Jun 06, 2023, 01:51 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google ने पासकी फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया है।
  • यूजर फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक से लॉग-इन कर पाएंगे।
  • इस फीचर को जल्द ही सभी स्टेबल यूजर के लिए पेश किया जाएगा।

Google ने पिछले महीने पर्सनल गूगल अकाउंट्स के लिए पासकी (PassKey) फीचर को रोलआउट किया था। अब कंपनी ने इस सुविधा को पब्लिक बीटा के साथ गूगल वर्कस्पेस (Google Workspace) और गूगल क्लाउड (Google Cloud) के लिए जारी कर दिया है। इस फीचर की खूबी है कि यूजर इसके जरिए पिन, फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक की मदद से किसी भी ऐप्लिकेशन व वेबसाइट में लॉग-इन कर सकते हैं। कंपनी का मानना है पासकी के इस्तेमाल से फिशिंग और साइबर अटैक्स को रोका जा सकेगा। और पढें: European Union ने लगाया Google पर 1 अरब डॉलर का मोटा जुर्माना, जानें वजह

गूगल के मुताबिक, बीटा लॉन्च के साथ 9 मिलियन से अधिक ऑर्गेनाइजेशन ने अपने यूजर्स को गूगल वर्कस्पेस और गूगल क्लाउड में पासवर्ड की बजाय पिन, फिंगरप्रिंट व फेस अनलॉक के साथ अकाउंट में लॉग-इन करने की अनुमति दी है। कंपनी का कहना है कि पासकी वेरिफिकेशन के लिए एक नए विकल्प के रूप में आया है। यह फीचर उन यूजर्स के सबसे ज्यादा काम आएगा, जो अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। और पढें: Google Meet हुआ अपग्रेड, एक फोल्डर में मिलेंगे जरूरी नोट और रिकॉर्डिंग

पासवर्ड की तुलना में है काफी तेज

गूगल ने हाल ही में पासकी फीचर पर रिसर्च की, जिससे पता चला कि पासकी सामान्य पासवर्ड की तुलना में तेजी से काम करती है। इसके गलत होने की संभावना भी बहुत कम है। वहीं, यूजर का बायोमेट्रिक डेटा गूगल के सर्वर या अन्य वेबसाइट व एप्लिकेशन पर सेव नहीं होता है। और पढें: Google Wallet को मिला Gmail का सपोर्ट, एक जगह मिलेगी ऑर्डर से जुड़ी पूरी जानकारी

जल्द सभी को मिलेगा फीचर

टेक जाइंट गूगल ने पासकी को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में यह फीचर सभी को मिलने लगेगा।

पिछले महीने रिलीज हुआ यह फीचर

आपको बता दें कि यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने पिछले महीने के अंत में Magic Compose टूल को बीटा के लिए रिलीज किया था, जो AI तकनीक पर काम करता है। यूजर मैजिक कंपोज टूल की सहायता से मैसेज को अलग-अलग टोन व स्टाइल में लिखकर भेज सकते हैं। फिलहाल, इस टूल की टेस्टिंग चल रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इसे जल्द ही सभी यूजर के लिए लॉन्च किया जाएगा।

याद दिला दें कि कंपनी ने इससे पहले भी मैसेज ऐप के लिए सेंड फोटो फास्टर नाम का खास फीचर रिलीज किया था। यह सुविधा फोटो के साइज को 60 प्रतिशत छोटा करके तेजी से सेंड करने में मदद करती है। गूगल का मानना है कि सेंड फोटो फास्टर कम स्टोरेज और ज्यादा फोटो भेजने वाले यूजर्स के बहुत काम आएगा। इस फीचर को भी जल्द ही सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।