Windows PC के लिए रोलआउट हुआ Nearby Share फीचर, यूजर्स के आएगा बहुत काम
विंडोज यूजर्स के लिए खुशखबरी है। Google ने अपने सबसे खास फंक्शन नियरबाय शेयर (Nearby Share) को लॉन्च कर दिया है।
Published By: ajay verma | Published: May 08, 2023, 12:50 PM (IST)
हाइलाइट
- Google ने विंडोज यूजर्स के लिए Nearby Share फीचर को लॉन्च कर दिया है।
- इस फीचर के जरिए यूजर आसानी से डेटा ट्रांसफर कर पाएंगे।
- साल 2020 में कंपनी ने इस फीचर को एंड्रॉइड डिवाइस के लिए रोलआउट किया था।
टेक जाइंट Google ने अपने सबसे खास फीचर नियरबाय शेयर (Nearby Share) को आज दुनियाभर के विंडोज यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर अपना निजी डेटा आसानी से विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले कंप्यूटर या लैपटॉप से एंड्रॉइड फोन पर ट्रांसरफर कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नियरबाय शेयर सुविधा को साल 2020 में एंड्रॉइड डिवाइस के लिए रिलीज किया गया था।
सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ यह फीचर
गूगल के ऑफिशियल ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि नियरबाय शेयर फीचर को 31 मार्च को कुछ रीजन के बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया था। यह डेटा शेयर करने का आसान तरीका है। अब इस फीचर को ग्लोबली रोलआउट कर दिया गया है।
Nearby Share फीचर क्या है ?
गूगल का यह फीचर एप्पल के AirDrop फीचर की तरह काम करता है। विंडोज प्लेटफॉर्म में इस सुविधा के आने से अब यूजर एक क्लिक में अपने पीसी से एंड्रॉइड डिवाइस में सीधा फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे। साथ ही, यूजर्स को एंड्रॉइड से विंडोज पर काम करने वाले डिवाइस में डेटा भेजने की सुविधा भी मिलेगी। इससे पहले यूजर केवल एंड्रॉइड से एंड्रॉइड में डेटा ट्रांसफर कर पाते थे।
यह फीचर इन रिक्वायरमेंट्स से लैस डिवाइस पर करेगा काम
कंपनी के मुताबिक, नियरबाय शेयर फीचर तभी काम करेगा, जब यूजर डिवाइस नीचे बताई गई रिक्वायरमेंट्स से लैस होंगे।
- विंडोज 10 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करने वाले कंप्यूटर
- एंड्रॉइड 6.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर कार्य करने वाले एंड्रॉइड फोन
- फाइल ट्रांसफर के दौरान दोनों डिवाइस का ब्लूटूथ ऑन होने चाहिए
- दोनों डिवाइस वाई-फाई या ethernet से लैस होने चाहिए
- डेटा ट्रांसफर के वक्त दोनों डिवाइस का डिस्टेंस 16 फीट या 5 मीटर होना चाहिए
स्लाइडर फीचर पर चल रहा है काम
बता दें कि गूगल इस समय स्लाइडर फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने से यूजर्स को एक ही जगह पर नोटिफिकेशन व रिंगटोन वॉल्यूम को कंट्रोल करने की सुविधा मिलेगी। पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी Android 13 QPR3 या Android 14 के अपडेट के साथ स्लाइडर फीचर को ला सकती है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फीचर जल्द ही रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, गूगल ने अभी तक स्लाइडर की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि इससे पहले Android 13 QPR2 बीटा 1 में एक ADB कमांड को स्पॉट किया गया था। इससे पता चला कि प्लेटफॉर्म पर रिंग और नोटिफिकेशन के लिए अलग-अलग स्लाइडर को ऐड किया गया। साथ ही, मीडिया, कॉल व अलार्म के लिए भी अलग से स्लाइडर को देखा गया था।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।