Google ने जरीना हाशमी के जन्मदिन पर बनाया खास डूडल, जानें भारतीय कलाकार के बारे में

Google का आज का डूडल महान कलाकार Zarina Hashmi को समर्पित है। इस डूडल को गेस्ट चित्रकार तारा आनंद ने डिजाइन किया है। इस डूडल में जरीना हाशमी की कला को दर्शाया गया है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 16, 2023, 10:12 AM (IST)

हाइलाइट

  • Google ने जरीना हाशमी के जन्मदिन पर बनाया खास डूडल।
  • इस डूडल को गेस्ट चित्रकार तारा आनंद ने डिजाइन किया है।
  • इस गूगल डूडल में हाशमी की कला को दर्शाया गया है।

Zarina Hashmi 86th Birthday Google Doodle: अमेरिकन टेक जाइंट गूगल (Google) ने आज भारतीय-अमेरिकी कलाकार जरीना हाशमी (Zarina Hashmi) के 86वें जन्मदिन पर खास डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल को न्यूयॉर्क की गेस्ट चित्रकार तारा आनंद (Tara Anand) ने डिजाइन किया है और इसमें हाश्मी की आर्टवर्क को दर्शाया है। और पढें: Google Photos में आया Video Remix फीचर, मिनटों में एडिट करके बना सकेंगे शानदार वीडियो

अलीगढ़ में हुआ जन्म

सन 1937 में कलाकार जरीना हाशमी का जन्म अलीगढ़ में हुआ था। विभाजन के बाद हाशमी और उनके परिवार समेत लाखों लोगों को पाकिस्तान के शहर कराची जाना पड़ा। 21 साल की उम्र में हाशमी का विवाह यंग डिप्लोमेट से हुआ। इसके बाद वह बैंकॉक, पेरिस और जापान गईं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रिंटमेकिंग, मॉडर्निस्ट और एब्सट्रेक्ट आर्ट के बारे में जाना। और पढें: Google Pixel 11 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

मॉडर्निस्ट और एब्सट्रेक्ट आर्ट सीखने के बाद जरीना हाशमी 1977 में न्यूयॉर्क गई और वहां उन्होंने महिला कलाकारों के लिए वकील के रूप में काम किया। उसके बाद हाशमी Heresies Collective नाम की पत्रिका से जुड़ीं, जो नारीवादी सोच से प्रेरित थी। बाद में वह न्यूयॉर्क फेमिनिस्ट आर्ट इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर बनीं और बाद में उन्हें बोर्ड मेंबर भी बनाया गया। और पढें: कोर्ट रिकॉर्डिंग मामले पर Google ने दिल्ली हाईकोर्ट से क्या कहा? जानें पूरा मामला

AIR गैलरी का किया संचालन

सन 1980 में जरीना हाशमी ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी गैलरी AIR का सह-संचालन किया। इस प्रदर्शनी का नाम 'Dialectics of Isolation: An Exhibition of Third World Women Artists of the United States' था। इस प्रदर्शनी में अलग-अलग कलाकारों की कला को दिखाया गया और महिला कलाकारों को भी जगह दी गई। इसके बाद हाशमी को उनकी कला से जाना गया और उन्हें भारतीय मूल की महिला के रूप अलग पहचान मिली।

उनकी कला आज भी जीवित है। हाशमी के पोट्रेट्स को सैन फ्रांसिस्को म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट, व्हिटनी म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट, सोलोमन आर. गुगेनहेम म्यूजियम और मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट जैसे प्रतिष्ठित म्यूजियम में रखा गया है, जहां दुनियाभर के लोग उनकी कला को देखने आते हैं।

साल 2020 में हुई इस वजह से हुई मृत्यु

आपको बता दें कि साल 2020 में महान कलाकार जरीना हाशमी की मृत्यु अल्जाइमर बीमारी की वजह से हुई थी।

पानी पूरी पर बनाया डूडल

गूगल ने जरीना हाशमी के डूडल से पहले भारत के पॉपुलर स्ट्रीट फास्ट फूड पानी पूरी पर खास डूडल बनाया था। इस डूडल में गेम को इंटीग्रेट किया गया था। इस गेम में यूजर्स को अपनी पसंद की पानी पूरी बनाने का टास्क मिलता था।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।