Google लाया कमाल का टूल, अब आसानी से बना सकेंगे 3 मिनट का म्यूजिक ट्रैक

Google Lyria 3 Pro टूल लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का एडवांस टूल है, जिसकी मदद से लंबे म्यूजिक ट्रैक बनाए जा सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने Lyria 3 पेश किया था। इससे केवल 30 सेकेंड का म्यूजिक बनाया जा सकता था।

Published By: ajay verma | Published: Mar 26, 2026, 10:25 AM (IST)

Google ने AI क्षेत्र में बढ़ते कॉम्पिटिशन को ध्यान में रखकर अपने सबसे एडवांस Lyria 3 Pro म्यूजिक जनरेशन टूल को लॉन्च किया है। इस खास टूल का इस्तेमाल करके इंट्रो और कोरस के साथ फुल लेंथ म्यूजिक ट्रैक बनाए जा सकते हैं। इससे म्यूजिक क्रिएट करना आसान हो जाएगा और यूजर्स को पूरा कंट्रोल मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने Lyria 3 को रिलीज किया था। इससे 30 सेकेंड की म्यूजिक क्लिप बनाई जा सकती थी। और पढें: Google Photos में आया Video Remix फीचर, मिनटों में एडिट करके बना सकेंगे शानदार वीडियो

गूगल के मुताबिक, Lyria 3 Pro AI म्यूजिक टूल म्यूजिक की कम्पोजीशन को बेहतर तरीके से समझता है। इस टूल के जरिए यूजर्स इंट्रो और कोरस को जोड़कर 3 मिनट का म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग कस्टम ट्रैक को जोड़कर शानदार संगीत तैयार किया जा सकता है। और पढें: Google Pixel 11 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

कैसे काम करता है Tool ?

कंपनी का कहना है कि म्यूजिक टूल प्रॉम्प्ट बेस्ड सिस्टम पर काम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को लिखकर यह बताना होगा कि वे किस प्रकार का म्यूजिक बनाना चाहते हैं। इसके बाद टूल एंटर किए गए प्रॉम्प्ट को समझकर म्यूजिक ट्रैक बना देगा। और पढें: कोर्ट रिकॉर्डिंग मामले पर Google ने दिल्ली हाईकोर्ट से क्या कहा? जानें पूरा मामला

स्टेप 1. सबसे पहले Vertex AI, Google AI Studio या फिर Gemini खोलें।

स्टेप 2. अब टेक्स्ट प्रॉम्प्ट एंटर करिए।

स्टेप 3. इसमें मूड और टेम्पो एड कर दें।

स्टेप 4. अब सबमिट कीजिए।

स्टेप 5. इसके बाद म्यूजिक ट्रैक जनरेट हो जाएगा।

कौन कर पाएगा म्यूजिक टूल यूज ?

लेटेस्ट Lyria 3 Pro म्यूजिक क्रिएशन टूल अंग्रेजी, जापानी, कोरियाई, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, जर्मन और फ्रेंच भाषा को सपोर्ट करता है। साधारण शब्दों में कहें, तो इन भाषाओं में म्यूजिक बनाया जा सकता है। हालांकि, इसका उपयोग केवल 18 वर्ष से अधिक आयु वाले यूजर्स ही कर पाएंगे।

अन्य डिटेल

गूगल का यह टूल किसी भी कलाकार की कॉपी नहीं करता है। इसके द्वारा बनाए गए म्यूजिक ट्रैक में AI वॉटरमार्क लगा होगा, जिससे पता चल जाएगा कि इस ट्रैक को AI तकनीक से बनाया गया है। इसमें यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।