Google लेकर आया खास टूल, कीमत की तुलना कर खुद बताएगा कहां मिलेगी बेहतर डील

Google I/O 2026 में बेहद खास टूल लॉन्च हुआ है, जिसे शॉपिंग के लिए बनाया गया है। इसमें गूगल सर्च और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर देखे गए प्रोडक्ट्स को एक जगह जोड़कर रखा जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: May 20, 2026, 09:19 AM (IST)

Google ने अपने गूगल आईओ 2026 इवेंट में 'Universal Cart' नाम के फीचर को रिलीज किया है। इस टूल को खासतौर पर शॉपिंग को आसान बनाने के लिए लाया गया है। यह आम कार्ट की तरह काम करता है। इसमें अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे गूगल सर्च, यूट्यूब और जीमेल आदि पर देखे गए प्रोडक्ट्स को जोड़ा जा सकता है। कंपनी का मानना है कि इस टूल के आने से यूजर्स सरलता से प्रोडक्ट चुन पाएंगे और उन्हें बेस्ट डील चुनने में आसानी होगी। और पढें: Google Account की 4 काम की सीक्रेट सेटिंग, डेटा सुरक्षित रखने के साथ प्राइवेसी होगी मजबूत

खुद बताएगा बेहतर डील

कंपनी के अनुसार, Universal Cart को शॉपिंग आसान बनाने के लिए लाया गया है। इसमें एजेंटिक AI का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह यूजर द्वारा प्रोडक्ट जोड़े जाने पर खुद विभिन्न वेबसाइट्स पर जाकर उस प्रोडक्ट की कीमत की तुलना करता है और बताता है कि कहां यह सस्ता मिल रहा है और कहां इसका स्टॉक उपलब्ध है। कहां बेस्ट डील मिल रही है। और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर

और पढें: चीन की कंपनी ने बनाया इंसानों जैसा Robot, समझेगा आपकी भावनाएं भी, Emotional AI से होगा लैस

इस टूल की खासियत है कि यह उन परेशानियों को भी मॉनिटर कर लेता है, जिन पर यूजर का ध्यान नहीं जाता है। उदाहरण के तौर पर कोई अलग-अलग से जगह से पीसी के पार्ट्स खरीद रहा है और उसके कुछ हिस्से आपस में मेल नहीं खाते हैं, तो यह उस समस्या का तुरंत मॉनिटर करके यूजर को जानकारी देगा। इससे यूजर्स के पैसे भी बचेंगे और गलत प्रोडक्ट खरीदने से भी बच जाएंगे।

गूगल वॉलेट के साथ करेगा काम

इस टूल का सपोर्ट गूगल वॉलेट में भी दिया गया है। इस इंटीग्रेशन से यूजर्स को पहले ही पता चल जाएगा कि किस स्टोर में कितना डिस्काउंट मिल रहा है और कहां सेविंग ऑफर्स मिल रहे हैं। इससे अतिरिक्त छूट और बेहतर डील क्लेम करने में आसानी होगी।

पेमेंट प्रोसेस हुआ आसान

कंपनी का कहना है कि इस कार्ट को पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाने के लिए लाया गया है। इससे जरिए यूजर्स आसानी से पेमेंट कर पाएंगे, जहां Google Wallet का सपोर्ट मिलता है।

कब मिलेगा नए फीचर का सपोर्ट ?

इस शॉपिंग फीचर को सबसे पहले सर्च, शॉपिंग और जेमिनी के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद नए टूल का सपोर्ट यूट्यूब (Youtube) और जीमेल (Gmail) में मिलेगा।

FAQs

1. गूगल आईओ इवेंट क्यों आयोजित करता है ?

Ans. कंपनी भविष्य की तकनीक और सॉफ्टवेयर दिखने के लिए हर साल आईओ इवेंट आयोजित करती है।

2. इस शॉपिंग टूल का क्या नाम है ?

Ans. गूगल की ओर से लॉन्च किए गए शॉपिंग टूल का नाम Universal Cart है। इसमें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखे गए प्रोडक्ट को जोड़कर एक जगह रखा जा सकता है।

3. क्या जेमिनी ऐप भी हुआ अपडेट ?

Ans. हां, गूगल आईओ 2026 इवेंट में जेमिनी ऐप के रंग-रूप को भी बदला गया।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।