Google I/O 2023 इवेंट आज रात होगा शुरू, जानें कहां देख पाएंगे लाइव और क्या होगा लॉन्च

Google I/O 2023 इवेंट आज रात को शुरू हो जाएगा। इसे लाइव देखा जा सकेगा। इस इवेंट में गूगल फोल्ड फोन के साथ अपना एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर सकती है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 10, 2023, 11:05 AM (IST)

हाइलाइट

  • Google I/O 2023 को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
  • इसमें गूगल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।
  • इवेंट में Google Pixel Tablet समेत कई प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे।

Google I/O 2023 का इंतजार आज खत्म होने वाला है। गूगल के सबसे बड़े इवेंट का आयोजन आज रात को शुरू हो जाएगा। इसमें कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के साथ-साथ कई धमाल प्रोडक्ट जैसे Pixel Tablet और Pixel Fold लॉन्च करेगी। फोन और टैबलेट के अलावा, आज कंपनी Android 14 पर अपडेट, Google AI फीचर्स और Google Pixel 7a से भी पर्दा उठा सकती है। कंपनी के इस इवेंट का लाइव स्क्रीम देखा जा सकेगा। आज हम आपको इस इवेंट में बताने वाले हैं कि आप कहां और कितने बजे से इवेंट को लाइव देख पाएंगे और इसमें क्या प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Google I/O 2023 Live Stream

Google I/O 2023 इवेंट आज यानी 10 मई, 2023 को रात 10:00 बजे से शुरू हो जाएगा। इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। आज नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके भी इवेंट लाइव देख पाएंगे। और पढें: Android 17 आते ही स्कैमर्स की छुट्टी! Google ने पेश किए खतरनाक सिक्योरिटी फीचर्स

> और पढें: क्या Google सच में हुआ डाउन? कुछ लोगों को Search पर दिखा ‘Server Error’

Google Pixel Tablet

पिछले काफी समय से गूगल के इस एंड्रॉयड टैबलेट का इंतजार किया जा रहा है। आज होने वाले इस इवेंट में कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। डिवाइस में गूगल की Tensor G2 चिप दिया गया है। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस USI 2.0 stylus,Wi-Fi 6 और दो 8MP के कैमरे दिए जाएंगे।

हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में tipster SnooppyTech का दावा है कि कंपनी इस टैबलेट को 20 जून को लॉन्च करेगी। हालांकि, अभी कंपनी ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है।

Google Pixel Fold

कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह आज के इवेंट में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel Fold को लॉन्च करेगी। कंपनी ने 4 मई को ट्वीट करके यह कन्फर्म किया था। फोन में बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 7.69 इंच का इंनर डिस्प्ले और 6.79 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। फोल्ड Amdroid 14 पर रन करेगा यह Oppo, Huawei और Samsung के फोन्स को कड़ी टक्कर देगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम (OS)

गूगल के इस इवेंट में Android 14, Chrome OS, Google Home से संबंधित भी कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

Google Pixel 7a फोन को भारत में 11 मई में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, आज कंपनी इसे पेश कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।