Google Gemma 4 ओपन-सोर्स मॉडल से उठा पर्दा, मुश्किल-से-मुश्किल समस्या को करेगा हल
Google Gemma 4 ने दस्तक दे दी है। यह ओपन-सोर्स एआई मॉडल है, जिसे डेवलपर्स अपने हिसाब से मॉडिफाई कर सकते हैं। इसका उपयोग फोन में भी किया जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Apr 03, 2026, 01:11 PM (IST)
Google ने अपने लेटेस्ट AI मॉडल Gemma 4 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के मौजूदा मॉडल से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यह ओपन-सोर्स है। इसका उपयोग अलग-अलग प्रकार के डिवाइस में किया जा सकता है, जिसमें आपका स्मार्टफोन भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि ओपन-सोर्स होने की वजह से डेवलपर्स मॉडल को बेहतर तरीके से अपडेट कर पाएंगे। इससे उन्हें पूरी आजादी मिलेगी।
क्या है Gemma 4 मॉडल ?
टेक कंपनी गूगल के अनुसार, Google Gemma 4 कंपनी के AI इको-सिस्टम का महत्वपूर्ण अंग है। इस ओपन-सोर्स मॉडल को एडवांस रीजनिंग और Agentic वर्कफ्लो के लिए तैयार किया है। इसका इस्तेमाल एंड्रॉइड फोन में किया जा सकता है। इसमें डेवलपर्स को पूरा कंट्रोल मिलता है। इसे चार अलग-अलग वेरिएंट में लाया गया है। इनमें Effective 2B (E2B), Effective 4B (E4B), 26B Mixture of Experts (MoE) और 31B Dense शामिल हैं।
26B MoE मॉडल की खासियत है कि यह अपने सभी अंगों का उपयोग नहीं करता है बल्कि उन अंगों का इस्तेमाल करता है, जो टास्क के लिए जरूरी हैं। इससे टास्क कम समय में पूरा हो जाता है। 31B डेंस मॉडल हर टास्क के लिए अपने सभी फीचर यूज करता है, जिससे जल्दी और सटीक रिजल्ट मिलते हैं। वहीं, बड़े मॉडल की बात करें, तो इन्हें मशीन व जीपीयू की जरूरत होती है।
ऐसे हैं मॉडल के फीचर्स
1. यह एआई मॉडल मल्टी-स्टेप लॉजिक, प्लानिंग और रीजनिंग के मुश्किल सवालों को चुटकियों में सॉल्व कर सकता है।
2. मॉडल Agentic वर्क करने में सक्षम है।
3. यह इमेज, वीडियो और ऑडियो को प्रोसेस करके इस्तेमाल करने लायक बनता है। इसके जरिए कोड भी जनरेट किए जा सकते हैं।
4. इसे 140 भाषाओं से ट्रेन किया गया है, जिससे इसका यूज कोई भी कर पाएगा।
लाइसेंस और सेफ्टी
इस एआई मॉडल को Apache 2.0 लाइसेंस के तहत रिलीज किया गया है। इसका इस्तेमाल व्यावसायिक और निजी तौर पर किया जा सकता है। डेवलपर्स इसे फाइन ट्यून और मॉडिफाई कर सकते हैं। इसमें डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।