Google Doodle Today: गूगल खास अंदाज में मना रहा गणतंत्र दिवस, बनाया यह शानदार डूडल

Google Doodle Today: आज का गूगल डूडल बेहद खास है। गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 26, 2023, 10:54 AM (IST)

हाइलाइट

  • Google Doodle ने आज खास डूडल बनाया है।
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर सबको बधाई दी है।
  • गूगल डूडल में कर्तव्य पथ बना दिखाई दे रहा है।

आज देश में Republic Day मनाया जा रहा है। हर साल 26 जनवरी के मौके पर देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस को खास तरीके से मनाने के लिए आज गूगल ने एक शानदार डूडल बनाया है। Google के होम पेज पर पेपर कट डूडल बनाया गया है। आइये, आज के Google Doodle (Google Doodle Today) के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश

Google Doodle Today

Google के आज के खास डूडल में एक कर्तव्य पथ बना दिखाई दे रहा है। इसके एक तरफ घोड़ों पर सवार जवान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जवानों का करतब बना है। यह भारत की ताकत को दिखा रहा है। गूगल ने इस डूडल के जरिए सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। और पढें: New Year 2026: Google ने नए साल की खुशी में बनाया स्पेशल रंग-बिरंगा डूडल

गूगल डूडल में भारत की छवि दिखाई दे रही है। इसमें परेड पर रक्षा कर्मियों द्वारा बनाए गए शानदार पिरामिड का चित्रण भी है। डूडल में दिखाई दे रहे कुछ घुड़सवार 61 कैवेलरी रेजिमेंट की तरह लग रहे हैं। इसके अलावा, डूडल में CRPF की मार्चिंग टुकड़ी, इंडिया गेट, भारत का राष्ट्रीय पक्षी-मोर आदि अन्य चित्र बने दिखाई दे रहे हैं। और पढें: Google 27th Birthday: गूगल आज मना रहा 27वां जन्मदिन, खास अवसर पर बनाया Nostalgic डूडल

आज का गूगल डूडल (Today Google Doodle) बेहद खास है।

आज होगा यह कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रम होते हैं। पूरे देश में खुशी का माहौल होता है। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाएंगे। वे शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगें। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए परेड की शुरुआत होगी। इस दौरान राष्ट्रपति तिरंगा फहराया जाएगा। उसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और राष्ट्रगान होगा। पहली बार 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।