Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश
Valentine's Day 2026: गूगल ने प्यार के दिन को सेलिब्रेट करने के लिए खास डूडल बनाया है। इस स्पेशल डूडल में हाथ से बने गिफ्ट, लव लेटर और ट्रीट देखी जा सकती हैं।
Published By: ajay verma | Published: Feb 14, 2026, 10:34 AM (IST)
Valentine's Day 2026: आज पूरी दुनिया में वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। यह दिन सच्ची मोहब्बत करने वालों को समर्पित किया गया है। इस खास अवसर पर दिग्गज टेक जाइंट गूगल ने भी स्पेशल डूडल बनाकर हैप्पी वेलेंटाइन डे विश किया है। इस डूडल में प्यार को दर्शाया गया है। इसमें दिल के साथ-साथ हैंडमेड गिफ्ट, पर्सनल नोट, हार्ट स्टाम्प और ट्रीट देखने को मिलती हैं।
Google Doodle
गूगल के आज के वेलेंटाइन डे डूडल को गिफ्टिंग थीम दी गई है। इस डूडल के जरिए प्रेम भावना को दिखाया गया है। इसमें हाथ से बने गिफ्ट, पर्नल नोट और ट्रीट देखी जा सकती हैं, जिनसे लोगों को हैंडमेड आइटम उपहार के रूप में देने के लिए प्रेरित किया गया है। इससे रिश्ता मजबूत होगा और प्यार भी गहरा हो जाएगा।
गूगल का कहना है कि आज के डूडल को स्पेशली वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए तैयार किया गया है। आप दिल से लेटर लिख रहे हो या स्वादिष्ट पकवान बना रहे हो। यह दिन उन लोगों के लिए है, जिनकी हम परवाह करते हैं।
कहां दिख रहा गूगल डूडल ?
गूगल का लेटेस्ट डूडल दुनिया के अधिकतर देशों में एक्टिव है। इसे भारत, यूनाइटेड किंगडम, फिनलैंड, मैक्सिको, कोलंबिया, इक्वाडोर, न्यूजलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ताइवान, चीन, हांगकांग, वियतनाम, थाईलैंड, उरुग्वे और अर्जेंटीना में देखा जा सकता है।
डूडल का इतिहास
गूगल का डूडल एक खास पोस्टर है, जिसका इस्तेमाल खास अवसरों को सेलिब्रेट करने के लिए किया जाता है। इस डूडल को प्रमुख हस्तियों, उनकी उपलब्धियों और विश्व में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए तैयार किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें पहला डूडल सन 1998 में गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा शेयर किया गया था, जिससे लोगों को बर्निंग मैन उत्सव के बारे में पता चला।
इसके बाद 2000 में फ्रांस के बैस्टिल दिवस के सम्मान में पहला अंतरराष्ट्रीय डूडल बनाया गया। फिर दस साल बाद 2010 में पैकमैन की 30 एनीवर्सरी को ध्यान में रखकर इंटरैक्टिव डूडल बनाया गया।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।