Google Chrome में आया Gemini, सेकेंडों में मिलेगी सटीक जानकारी

भारत में Google Chrome इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने इस ब्राउजर में Gemini को जोड़ा है, जिससे इंटरनेट यूज करना आसान हो जाएगा। यूजर्स को भी सटीक जानकारी मिलेगी, जिसे वे आसानी से समझ सकेंगे।

Published By: ajay verma | Published: Mar 11, 2026, 10:12 AM (IST)

Google ने पिछले साल सितंबर में Gemini को Chrome में जोड़ा था। उस समय भारतीय यूजर्स को इसका सपोर्ट नहीं मिला था। अब कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए भी Chrome में Gemini को इंटीग्रेट कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स इस ब्राउजर पर Gemini का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे यूजर्स को कुछ ही सेकंड में साधारण भाषा में सटीक जानकारी मिलेगी। और पढें: Google ने पेश किया नया AI Home Speaker, Gemini के साथ मिलेंगे ये सब फीचर्स, कीमत बस इतनी

भारत समेत इन देशों में मिलेगा Gemini का सपोर्ट

गूगल के मुताबिक, भारत, कनाडा और न्यूजीलैंड के यूजर्स अब Google Chrome में Gemini का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस इंटीग्रेशन से ब्राउजर अधिक स्मार्ट हो गया है, जिससे यूजर्स के लिए जानकारी खोजना बहुत आसान हो जाएगा। और पढें: Elon Musk का नया AI करेगा कमाल, अब AI वीडियो बनेंगे पहले से ज्यादा रियलिस्टिक

गूगल क्रोम में जेमिनी लाने के अलावा लैंग्वेज सपोर्ट का भी विस्तार किया गया है। अब यूजर्स को क्रोम पर हिंदी, बंगाली, गुजराती, मराठी, तेलुगु और तमिल सहित 50 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकेंगे। इससे इंटरनेट पर सर्च करना आसान हो जाएगा और लंबी जानकारी को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। और पढें: शानदार फीचर्स के साथ Android 17 हुआ लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले Update

कैसे करें जेमिनी का इस्तेमाल ?

गूगल क्रोम में जेमिनी का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको यहां बताए गए चंद स्टेप फॉलो करने हैं :

1. अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गूगल क्रोम ओपन कर लीजिए।

2. ब्राउजर में ऊपर की ओर आपको आस्क जेमिनी बटन दिखाई देगा, उस पर टैप कीजिए।

3. अब एक साइड पैनल ओपन होगा।

4. इसमें आप कुछ भी पूछ सकते हैं।

बता दें कि यह हर सवाल का जवाब देने में सक्षम है। इसके जरिए आप कुछ भी सर्च कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अलग-अलग टैब खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन ऐप में भी मिलता है Gemini का सपोर्ट

अंत में आपको बताते चलें कि गूगल ने जेमिनी का सपोर्ट केवल क्रोम में नहीं बल्कि जीमेल, मैप्स और कैलेंडर में भी दिया है। इस टूल की मदद से ईमेल लिखने से लेकर मीटिंग तक शेड्यूल की जा सकती हैं। इसमें कई सिक्योर वॉल भी दी गई हैं, जो यूजर के डेटा को सुरक्षित रखती हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।