Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 17, 2025, 11:05 AM (IST)
टेक्नोलॉजी की दुनिया में Google ने फिर एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने iPhone और iPad के लिए Google Chrome ब्राउजर में अपनी एडवांस्ड AI चैटबॉट Gemini को शामिल करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स सीधे अपने ब्राउजर में Gemini से सवाल पूछ सकते हैं या Google Lens का यूज करके स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे ब्राउजिंग और भी स्मार्ट और आसान हो जाएगी, पहले यूजर्स को AI फीचर के लिए अलग ऐप खोलना पड़ता था लेकिन अब सीधे Chrome में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। और पढें: Google का Personal Intelligence फीचर अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, मिलेगा ये बड़ा फायदा
Gemini, Google का एक बेहद स्मार्ट AI है। यह आपको किसी भी जानकारी को आसानी से समझने में मदद करता है जैसे कि किसी वेबसाइट की समरी बनाना, अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) तैयार करना, किसी मुश्किल विषय को आसान तरीके से समझाना और गहरे सवालों के जवाब देना। iPhone और iPad यूजर्स के लिए यह बहुत काम का है क्योंकि अब पढ़ाई और रिसर्च के लिए अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। Google का मकसद है कि Gemini के साथ इंटरनेट ब्राउज करना आसान और समय बचाने वाला बने। और पढें: Perplexity AI ने लॉन्च किया नया AI Agent, अब Mac mini बन सकता है स्मार्ट असिस्टेंट
जब यह अपडेट आपके डिवाइस में आएगा तो Chrome ब्राउजर की टूलबार में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। Google Lens का आइकन अब Gemini के नए आइकन से बदल जाएगा। इस आइकन को टैप करने पर दो ऑप्शन दिखेंगे ‘Search Screen Using Lens’ और ‘Ask Gemini’ पहले ऑप्शन से आप स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट की जानकारी पा सकते हैं। दूसरे ऑप्शन से आप सवाल पूछ सकते हैं, पेज का समरी जान सकते हैं या किसी विषय की एक्सप्लेन प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह यूजर्स अपनी वेबसाइट छोड़कर भी तुरंत AI मदद ले पाएंगे। और पढें: Google Workspace में आया नया AI फीचर, Gemini अब खुद बनाएगा पूरा डॉक्यूमेंट
Google ने सबसे पहले यह फीचर अमेरिका में Chrome वर्जन 143 के माध्यम से पेश किया है और धीरे-धीरे इसे विश्वभर में, खासकर भारत में उपलब्ध कराया जाएगा अगर अभी यह आपके डिवाइस में नहीं आया है तो चिंता की कोई बात नहीं है। आने वाले अपडेट में यह ऑप्शन आपके Chrome में दिखने लगेगा। यह कदम Google के बड़े AI विस्तार का हिस्सा है। हाल ही में कंपनी ने अपने ‘Deep Research’ AI फीचर्स को Google Docs, Drive, Sheets, Chat और Gmail में शामिल किया है, जो फाइल, ईमेल और चैट एनालिसिस को आसान बनाते हैं।