Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 10:54 AM (IST)
Google AI Pro
Google ने गुरुवार को अपने Google AI Pro सब्सक्रिप्शन प्लान में बड़ा अपग्रेड करने की घोषणा की है। अब इस प्लान के सब्सक्राइबर को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इससे पहले प्लान में केवल 2TB स्टोरेज मिलता था। Google का कहना है कि यह अपग्रेड यूजर्स के लिए AI-Focused सब्सक्रिप्शन को और ज्यादा फायदेमंद बनाएगा, क्योंकि इसमें पहले से ही Google के लेटेस्ट AI Tools तक एक्सेस मिलता है। और पढें: Gmail यूजर्स के लिए खुशखबरी, आया AI Inbox नाम का खास फीचर, जानें क्या है इसमें खास
इस नए अपडेट के साथ अब Google AI Pro प्लान सब्सक्राइबर 5TB क्लाउड स्टोरेज का फायदा उठा सकते हैं। यह स्टोरेज Google Drive, Gmail, और Google Photos जैसे ऐप्स में इस्तेमाल किया जा सकता है, खास बात यह है कि कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और भारत में प्लान की कीमत महीने के 1,950 रुपये या साल के 19,500 रुपये ही है। Google ने यह भी बताया कि यह स्टोरेज उन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है जो Google Student Offer या Jio के AI Pro सब्सक्रिप्शन के जरिए जुड़े हैं। और पढें: Google यूजर्स के लिए बदलाव, अब मिनटों में ऐसे बदलें अपना Gmail Address
Sweet news for our Google AI Pro subscribers! 🚀 We know your memories and projects need space to grow, so we’re expanding Google AI Pro’s storage offering from 2TB to 5TB — at no additional cost. Now you have a little extra room to create more with Google AI and securely store… pic.twitter.com/9RSBD4CO5l
और पढें: Apple ला सकता है AI App Store और थर्ड-पार्टी Chatbots का मिलेगा सपोर्ट, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
— shimrit ben-yair (@shimritby) April 1, 2026
Google AI Pro प्लान में अब यूजर्स को Gemini और Deep Research AI मॉडल्स तक एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स Veo वीडियो जनरेशन मॉडल का इस्तेमाल करके वीडियो बना सकते हैं और Veo 2 के जरिए इमेज को वीडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं। Vertex AI पर Veo 3 Fast का सीमित एक्सेस भी मिलेगा। छात्रों के लिए हर महीने 1000 AI क्रेडिट्स मिलेंगे, जिन्हें वे Flow और Whisk प्लेटफॉर्म्स पर टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, NotebookLM में ऑडियो ओवरव्यू, नोटबुक्स और बाकी टूल्स बनाने की लिमिट पांच गुना बढ़ाई गई है।
AI फीचर्स के साथ-साथ अब Google AI Pro प्लान में 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जो पहले 2TB था। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बड़े AI-Generated कंटेंट जैसे वीडियो, इमेज और डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। अब यूजर्स अपने सारे डेटा को Drive, Gmail और Photos में आसानी से स्टोर कर पाएंगे। Google के इस अपडेट से सब्सक्राइबर प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद AI टूल्स और स्टोरेज दोनों में बढ़ोतरी की हैं, जिससे यह प्लान और ज्यादा शानदार बन गया है।