IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट के पीछे हो सकते हैं ये बड़े कारण, जानें यहां
हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खड़े Indigo विमान में पावर बैंक फटा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में यह सवाल उठा कि आखिर क्या कारण रहे, जिससे बैटरी में ब्लास्ट हुआ। आइए जानते हैं।
Published By: ajay verma
Published: May 07, 2026, 03:15 PM (IST)
पावर बैंक अहम गैजेट्स में से एक है। इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जाता है। हालांकि, हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हुए ब्लास्ट ने इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि पावर बैंक क्यों फटा और क्यों इसमें आग लगी। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल उठ रहे हैं, तो हम आपको यहां यह बताने जा रहे हैं कि आखिर पावर बैंक क्यों ब्लास्ट हुआ और क्या इसके कारण रहें।
पावर बैंक फटने के कारण
थर्मल रनवे
पावर बैंक की बैटरी लिथियम-आयन की होती है, जिसमें बहुत एर्नजी स्टोर होती है। यदि इस गैजेट में कोई खराबी आ जाए या फिर शॉर्ट सर्किट हो जाए, तो बैटरी तेजी से गर्म हो जाती है और ज्वलनशील पदार्थ छोड़ती है। इस स्थिति को थर्मल रनवे कहा जाता है। इससे आग लगने और ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। यह खतरा लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान पड़ने वाले दबाव से और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
दबाव और तापमान
विशेषज्ञों की मानें, तो विमान जब भी उड़ान भरता है, तब उसमें दबाव और तापमान बदलता रहता है, जिसका प्रभाव यात्री, उनके समान और पावर बैंक जैसे डिवाइस पर पड़ता है। अगर बैटरी पहले से खराब या फूली हुई हो, तो वे उस दबाव को झेल नहीं पाती और ब्लास्ट हो जाती है या फिर आग पकड़ लेती है।
बैटरी डैमेज
आपका पावर बैंक फूल कर मोटा हो गया है, तो यह संकेत है कि उसकी बैटरी खराब हो गई है। ऐसी बैटरी अतिरिक्त दबाव के कारण ब्लास्ट हो जाती है या फिर आग पकड़ लेती है।
गलत तरह से रखना
फ्लाइट के केबिन में स्पेस कम होता है। इस वजह से Crew मेंबर्स लोगों को समान को सटाकर रख देते हैं, जिससे दबाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में आपके बैग में पावर बैंक रखा हो, तो उस पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। इस दौरान पावर बैंक सिक्के या फिर चाबी जैसी चीजों के संपर्क में आए जाए, तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे आग लग सकती है या फिर ब्लास्ट हो सकता है।
ब्लास्ट से कैसे रखें खुद को सुरक्षित ?
फ्लाइट में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कभी लोकल पावर बैंक का इस्तेमाल करें। फोन चार्ज करने के लिए अच्छी कंपनी वाले पावर बैंक का उपयोग करें। अगर पावर बैंक फूल गया है, तो उसे तुरंत फेंक दें, क्योंकि बैटरी खराब हो चुकी है।
फ्लाइट में जाते वक्त भूलकर भी पावर बैंक को बैग में न रखें। ऐसा करने से डिवाइस पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा और न ही वो हीटअप हो जाएगा।
क्या था मामला ?
अंत में आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 5 मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट जब लैंड हुई, तब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लगी और फिर ब्लास्ट हुआ। इससे पूरे विमान में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सभी यात्रियों को स्लाइड के जरिए विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।