Valentines Day के मौके पर पार्टनर को गिफ्ट करें ये गैजेट्स, कीमत 679 रुपये से शुरू, बजट में बनेगी बात

Valentines Day Gift Ideas under budget: इस वैलेंटाइन अगर आपकी जेब कड़की है, फिर भी आप अपने पार्टनर को कुछ बेस्ट गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये गैजेट्स आपके लिए रहेंगे बेस्ट ऑप्शन। कीमत 679 रुपये से शुरू।

Published By: Manisha | Published: Feb 11, 2026, 03:52 PM (IST)

Valentine’s Day Gift Ideas: क्या आप आज के समय में भी वैलेंटाइन के मौके पर अपने पार्टनर को चॉकलेट व फूल देकर उन्हें इम्प्रेस करते हैं। अगर हां, तो अब आपको अपग्रेड हो जाने की जरूरत है। डिजिटल दौर में हर कोई टेक सेवी हो चुका है। वहीं, गैजेट्स हमारी जिंदगी की एक अहम जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में आप इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को जरूरत से भरा गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। सिर्फ लड़िकयों को ही नहीं बल्कि ये टेक गैजेट्स लड़कों को भी काफी पसंद आने वाले हैं। यहां देखें बजट के अंदर वैलेंटाइन के मौके पर पार्टनर को गिफ्ट देने के बेस्ट ऑप्शन। और पढें: Vivo V70 5G को खरीदने का अभी सुनहरा चांस, इन शॉपिंग साइट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Best Valentines Day Gift Ideas under budget

Boat Lunar Discovery और पढें: जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, 2500 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले धांसू Smartphones

Boat Lunar Discovery को Amazon से 1299 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस वॉच में आपको 1.39 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्च मौजूद है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP67 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इनमें Emergency SOS व QR Tray जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

GOBOULT Z40 V2.0

GOBOULT Z40 V2.0 को अमेजन से 949 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस बड्स में 13mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। शानदार कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें Quad Mic ENC सपोर्ट मिलता है। सिंगल चार्ज पर यह बड्स 70 घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइड करतेहैं।

Portronics Luxcell B 10K 10000 mAh 22.5W Fast Charging Power Bank

Portronics Luxcell B 10K 10000 mAh 22.5W Fast Charging Power Bank को अमेजन से 679 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह 10000mAh बैटरी के साथ आने वाला है पावर बैंक है, जिसमें आपको 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी इस पावर बैंक में आपको ग्रीन व ब्लू के दो ऑप्शन भी प्रोवाइड करता है। यदि आपका पार्टनर बार-बार यह बहाना बनाता है कि फोन चार्ज नहीं था, तो आप यह बजट पावर बैंक अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।