Dell Alienware m18 R2 गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Dell Alienware m18 R2 गेमिंग लैपटॉप को भारतीय बाजार में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस लैपटॉप को कई वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप एक ही कलर ऑप्शन में आया है।

Published By: Mona Dixit
Published: Mar 14, 2024, 03:22 PM (IST)

हाइलाइट

  • Dell Alienware m18 R2 गेमिंग लैपटॉप में 8TB तक स्टोरेज मिलता है।
  • लैपटॉप लेटेस्ट 14th Gen Intel Core प्रोसेसर के साथ आया है।
  • इस गेमिंग लैपटॉप में QHD+ डिस्प्ले मिल रहा है।

Dell Alienware m18 R2 गेमिंग लैपटॉप को भारतीया बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस लैपटॉप में 14th Gen Intel Core i9-14900HX प्रोसेसर मिल रहा है। बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में हुए CES 2024 में तीन लैपटॉप Alienware m16 R2, x16 R2 और m18 R2 पेश किए थे। इन्हें बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ लाया गया है। लैपटॉप के की वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Dell ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Gaming Laptop, Nvidia के ग्राफिक्स कार्ड और Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से है लैस

Dell Alienware m18 R2 Price in India

Dell Alienware m18 R2 को कई रैम ऑप्शन में लाया गया है। इसकी लैपटॉप की शुरुआती कीमत 2,96,490 रुपये है। कंपनी इसे Dell.com से खरीद सकते हैं। इसके अलावा, लैपटॉप की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के जरिए भी की जाएगी। लैपटॉप एक ही कलर Dark Metallic Moon में आया है। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: Laptop पर मिल रहा भरी डिस्काउंट, बस इस तारीख तक चलेगी सेल

Dell Alienware m18 R2 Specification

फीचर्स की बात करें तो इस लैपटॉप को Alienware को Legend 3.0 इंडस्ट्रीयल डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें लेटेस्ट 14th Gen Intel Core प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप डुअल चैनल DDR5 RAM के साथ 8TB तक PCIe NVMe M.2 SSD स्टोरेज के साथ आया है। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

इसमें 18 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 480Hz तक और पीक ब्राइटनेस 300 nits तक है। लैपटॉप Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्पीकर्स के साथ आया है। इस लैपटॉप में 6 सेल वाली 97Whr की बैटरी दी गई है, जो 360W चार्जर को सपोर्ट करती है।

वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप के फ्रंट में Full HD कैमरा मिल रहा है। यह HDR टेक्नोलॉजी, Windows Hello IR, dual-array माइक जैसे फीचर्स से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में Wi-Fi 6E/Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3/5.4, 3 USB Type-A, 2 USB Type-C, 1x Thunderbolt 4.0, USB 4 Gen2 PD, HDMI 2.1, मिनी डिस्प्ले पोर्ट, SD कार्ड स्लॉट, RJ-45, 3.5mm ऑडियो जैक, DC-in पोर्ट मिलता है।

लैपटॉप के अन्य फीचर्स में AlienFX लाइटिंग, Dolby Vision, Dolby Atmos, Alienware Cryo-Tech कूलिंग, Vapor Chamber कूलिंग शामिल है। इसका साइज 319.9 x 410.3 x 26.7mm है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।