Amazon Prime Day Sale 2026: Laptop पर मिल रहा भरी डिस्काउंट, बस इस तारीख तक चलेगी सेल
Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू हो चुकी है और 6 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में HP, Dell, Asus, Lenovo और Acer जैसे बड़े ब्रांड्स के लैपटॉप पर भारी छूट, बैंक ऑफर्स और No Cost EMI का फायदा मिल रहा है।
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 05, 2026, 02:20 PM (IST)
Amazon Prime Day Sale 2026 भारत में शुरू हो गई है और यह 6 जुलाई तक चलेगी। इस बार कंपनी अपनी Prime Day Sale की 10वीं सालगिरह मना रही है, इसलिए कई प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज के साथ-साथ HP, Dell, Asus, Lenovo और Acer जैसे बड़े ब्रांड्स के लैपटॉप भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
क्या मिल रहा है डिस्काउंट
सबसे खास ऑफर HP 14 लैपटॉप पर है, जिसमें Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर दिया गया है। अब यह लैपटॉप 58,490 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा Dell 15, HP 15, Lenovo IdeaPad Slim 3, Asus Zenbook 14, Asus Vivobook S16 और Acer Aspire One जैसे मॉडल्स पर भी अच्छे डिस्काउंट मिल रहे हैं।
बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन
Amazon इस सेल में बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। SBI Credit Card, SBI Debit Card और Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 66,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 12 महीने तक की No Cost EMI का ऑप्शन भी है।
लैपटॉप खरीदने से पहले ये जरूर देखें
अभी Amazon Prime Day Sale सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए उपलब्ध है और यह ऑफर 6 जुलाई तक ही चलेगा, हालांकि किसी भी लैपटॉप को खरीदनें से पहले उसकी कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और EMI की जरूर देख लें, क्योंकि ये ऑफर अलग-अलग मॉडल और पिनकोड के हिसाब से बदल सकते हैं।
| Laptop Model | List Price | Effective Sale Price |
|---|---|---|
| HP 15 (Intel Core i5 14th Gen) | ₹69,629 | ₹53,990 |
| Asus Chromebook | ₹31,990 | ₹24,740 |
| Dell 15 (Intel Core i5 13th Gen) | ₹74,829 | ₹49,490 |
| Lenovo IdeaPad Slim 3 | ₹1,80,690 | ₹85,240 |
| Acer Aspire One | ₹59,999 | ₹31,240 |
| HP 14 (Intel Core Ultra 5) | ₹83,566 | ₹58,490 |
| Asus Vivobook S16 | ₹68,990 | ₹62,990 |
| Asus Zenbook 14 | ₹1,53,990 | ₹1,23,240 |
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।