CMF Watch 3 Pro स्मार्टवॉच GPS और Bluetooth Calling के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

CMF Watch 3 Pro एडवांस फीचर्स के साथ भारत में एंट्री मार चुकी है। इस वॉच के साथ आपको बदलने वाले बेजल्स और स्ट्रैप ऑप्शन मिलते हैं। यहां जानें वॉच की कीमत और सेल डेट।

Published By: Manisha | Published: May 06, 2026, 01:22 PM (IST)

CMF Watch 3 Pro स्मार्टवॉच फाइनली भारत में लॉन्च हो गई है। यह CMF Watch 2 Pro का ही अपग्रेड वर्जन है, जिसे कंपनी ने 2 साल पहले भारतीय बाजार में पेश किया था। लंबे इंतजार के बाद अब Nothing सब-ब्रांड ने इस स्मार्टवॉच को भारत में पेश कर दिया है। फीचर्स की बात करें, तो इस बार भी कंपनी ने सर्कुलर डायल डिजाइन पेश किया है, जिसके 3 बेजल्स डिजाइन मिलेंगे जिसे आप बदल सकते हैं। वॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फिटनेस के लिए इसमें 131 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वहीं, वॉच की बैटरी 350mAh की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 13 दिन तक की यूसेज प्रोवाइड करती है। आइए जानते हैं वॉच की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: CMF Watch 3 Pro की राह आसान नहीं! लॉन्च के बाद इन Top 5 Smartwatches से मिल सकती है कड़ी टक्कर

CMF Watch 3 Pro price in India

कंपनी ने CMF Watch 3 Pro को 7,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। लॉन्च ऑफर के तहत इसे 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस ऑफर के साथ आप वॉच के Light Grey, Light Green और Dark Grey कलर ऑप्शन को खरीद सकेंगे। वहीं, इसका ऑरेंज कलर ऑप्शन आपको 7,499 रुपये में मिलेगा। और पढें: CMF Headphone Pro की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, CMF Watch 3 Pro की हो सकती है एंट्री!

CMF Watch 3 Pro Sale Date

लॉन्च के दौरान कंपनी ने सीएमएफ वॉच 3 प्रो की सेल डेट का भी खुलासा कर दिया है। वॉच की सेल भारत में 8 मई से शुरू होने जा रही है, जिसे आप Flipkart कके जरिए खरीद सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 2 साल पहले लॉन्च हुई CMF Watch 2 Pro को कंपनी ने 4,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। और पढें: CMF Headphone Pro और CMF Watch 3 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, टीजर वीडियो जारी

CMF Watch 3 Pro specifications

फीचर्स की बात करें, तो इस वॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 650 Nits ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, इसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है। जैसे कि हमने बताया इस वॉच के साथ बदलने वाले किनारे (बेजल्स) मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें कई सिलिकॉन स्ट्रैप के ऑप्शन भी मिलेंगे। कंपनी ने वॉचफेस में 120 वॉच फेस दिए हैं। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन के साथ पेयर करके इस वॉच से आप म्यूजिक कंट्रोल व मैसेज के रिप्लाई देने जैसे काम भी कर सकते हैं।

फिटनेस के लिए इसमें आपको 131 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे, जिसके साथ डुअल-बैंड, मल्टी सिस्टम GPS सपोर्ट मिलता है। यह सटिक आउटडोर वर्कआउट के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। इसके अलावा, स्पोर्ट्स पंसद करने वाले लोगों के लिए इसमें पर्सनलाइज्ड रनिंग कोच मिलता है, जो कि यूजर के लिए 8 से 16 हफ्ते की ट्रेनिंग को प्लान करता है। इतना ही नहीं इसमें आपको Automatic Heart Rate Measurement, 24-hour Heart Rate Measurement, Active Score, Sleep Detection, Blood Oxygen Measurement, Women’s Physiological Health Records, Stress Monitoring, Calories, Distance, Exercise Duration, Water Reminder, Stand Up Reminder जैसे हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे।

यह वॉच Android 6.0 व इससे नए वर्जन व iOS 13 व इससे नए वर्जन पर काम करती है। यह वॉच Nothing X ऐप के साथ काम करती है। इस वॉच की बैटरी 350mAh की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 10 दिन की यूसेज प्रोवाइड करती है। वहीं, हैवी यूज पर इसका इस्तेमाल 10 दिन तक किया जा सकता है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ यह वॉच 4.5 दिन तक एक्टिव रहेगी। वहीं, पावर सेविंग मोड पर इसका इस्तेमाल 60 दिन तक किया जा सकता है।

CMF Watch 3 Pro स्पेक्स
डिस्प्ले 1.43 इंच AMOLED
ब्राइटनेस 650 निट्स
रिफ्रेश रेट 60Hz
डिजाइन इंटरचेंजेबल बेज़ल्स, सिलिकॉन स्ट्रैप ऑप्शन
वॉच फेस 120+ वॉच फेस
कॉलिंग फीचर ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट
स्मार्ट फीचर्स म्यूजिक कंट्रोल, मैसेज रिप्लाई
स्पोर्ट्स मोड 131 स्पोर्ट्स मोड
GPS डुअल-बैंड, मल्टी-सिस्टम GPS
फिटनेस फीचर पर्सनलाइज्ड रनिंग कोच (8–16 हफ्ते)
हेल्थ ट्रैकिंग हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, एक्टिव स्कोर
अतिरिक्त हेल्थ फीचर महिलाओं की हेल्थ ट्रैकिंग, कैलोरी, डिस्टेंस, एक्सरसाइज ड्यूरेशन
रिमाइंडर वाटर रिमाइंडर, स्टैंड अप रिमाइंडर
कम्पैटिबिलिटी Android 6.0+, iOS 13+
ऐप सपोर्ट Nothing X ऐप
बैटरी 350mAh
बैटरी बैकअप 10 दिन (नॉर्मल/हेवी यूज)
AOD बैटरी 4.5 दिन
पावर सेविंग मोड 60 दिन तक

CMF Watch 3 Pro इन स्मार्टवॉच को देगी टक्कर!

कीमत के लिहाज से देखें, तो 8000 से कम की रेंज में आपको Amazfit Bip 6 जैसे धाकड़ ऑप्शन मिल जाएंगे। इस वॉच में कंपनी ने 1.97 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसमें भी ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसमें 5 satellite systems वाला GPS कनेक्शन दिया है। सिंगल चार्ज पर यह वॉच 14 दिन तक चलती है। इसके अलावा, Noise ColorFit Pro 6 Max को भी आप 7999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह वॉच 1.96 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें बिल्ट-इन GPS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।