CMF Headphone Pro और CMF Watch 3 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, टीजर वीडियो जारी

CMF Headphone Pro और CMF Watch 3 Pro की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। अपने टीजर वीडियो के जरिए इनकी लॉन्चिंग कंफर्म की है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jan 05, 2026, 05:46 PM (IST)

CMF Headphone Pro और CMF Watch 3 Pro की इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। फिलहाल, कंपनी ने इनकी लॉन्च डेट रिवील नहीं की है। CMF कंपनी Nothing का ही सब-ब्रांड है, जो कि किफायती प्रोडक्ट्स लॉन्च करती है। जल्द ही भारतीय मार्केट में कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टवॉच व हेडफोन दस्तक देने वाले हैं। इन स्मार्टवॉच व हेडफोन के कलर ऑप्शन और डिजाइन को ऑनलाइन टीज किया गया है। यहां जानें डिटेल्स। और पढें: Nothing Phone 4a को Flipkart सेल से पहले खरीदने का सिर्फ यहां मिलेगा मौका, जानिए कब होगा लॉन्च

आपको बता दें, CMF कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में CMF Headphone Pro को सितंबर में लॉन्च किया था। वहीं, CMF Watch 3 Pro को जुलाई 2025 में लेकर आया जा चुका है। अब कंपनी इन दो डिवाइस को भारतीय मार्केट में लाने की तैयारी में हैं। कंपनी ने अपने ऑफिशियल Instagram हैंडल पर वीडियो शेयर करके लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। जैसे कि हमने बताया फिलहाल कंपनी ने वॉच और हेडफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। हालांकि, जल्द ही लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी रिवील कर दी जाएगी। और पढें: 5000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 जबरदस्त Earbuds, साउंड DJ को करेगा फेल

CMF Headphone Pro के स्पेक्स

CMF Headphone Pro के फीचर्स की बात करें, तो यह 40mm dynamic ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इसमें आपको 3 माइक का सेटअप मिलता है, जिसमें ENC सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ ही इसमें 40 decibels तक का ANC (Active Noise Cancellation) सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन सिंगल चार्ज पर 100 घंटे तक की यूसेज प्रोवाइड करता है। वहीं, ANC ऑन होने पर यह 50 घंटे तक की यूसेज देते हैं।

CMF Watch 3 Pro के स्पेक्स

CMF Watch 3 Pro में कंपनी ने 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz का है। इसमें 120 कस्टम वॉच फेस की सुविधा मिलती है। वॉच की बैटरी 350mAh की है। कंपनी का दावा है कि वॉच सिंगल चार्ज पर 13 दिन तक चलती है। पानी से बचाव के लिए वॉच में IP68 रेटिंग दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।