Chandrayaan 3 Landing Live ISRO Youtube: ऑनलाइन यहां देखें चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग

Chandrayaan 3 की आज लाइव लैडिंग देखने के आप यूट्यूब, फेसबुक या ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। DD National TV के अलावा ऑनलाइन भी इसकी लाइव लैंडिंग देख सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 21, 2023, 09:38 AM (IST) | Edited: Aug 23, 2023, 05:56 PM (IST)

हाइलाइट

  • Chandrayaan 3 की लाइव लैडिंग ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
  • इसके अलावा, इसरो के यूट्यूब चैनल से भी लाइव लैंडिंग देखी जा सकती है।
  • ऑनलाइन के अलावा DD National TV पर भी लाइव देखा जा सकता है।

Chandrayaan 3 आज 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया है कि चंद्रयान 3 शाम को लगभग 6:04 बजे (भारतीय समयानुसार) चंद्रमा पर लैंड करेगा। देश के सबसे बड़े मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग को DD national टीवी पर देख सकते हैं। साथ ही, ऑनलाइन भी कई तरीकों से इसे लाइव देखा जा सकता है। यहां Chandrayaan 3 Landing Live को देखने के लिए कई तरीके बताए हैं। और पढें: National Space Day: आज ही के दिन क्यों मनाया जा रहा नेशनल स्पेस डे, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी

> और पढें: Chandryaan 3: चांद पर आज होगी सुबह, ISRO ने बताया इस दिन जागेंगे प्रज्ञान और विक्रम

Chandrayaan 3 Landing Live

ISRO ने अपने ऑफिशिय ट्विटर या X अकाउंट से ट्वीट करके Chandrayaan 3 Landing को ऑनलाइन लाइव देखने के कई तरीके बताए हैं। ट्वीट के अनुसार, चंद्रयान 3 लाइव लैंडिंग को ISRO की वेबसाइट पर जाकर भी लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, YouTube पर जाकर भी लाइव देखा सकता है। इतना ही नहीं, ISRO के फेसबुक पेज पर भी चंद्रयान की लाइव लैंडिंग देखी जा सकेगी। और पढें: Chandrayaan-3: चांद पर फिर से उतरा विक्रम लैंडर, ISRO ने किया खास एक्सपेरिमेंट

चंद्रयान 3 लाइव लैडिंग ऑनलाइन देखने के तीन तरीके

  • इसरो की वेबसाइट पर चंद्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिंग लाइव देखने के लिए आप https://www.isro.gov.in/ पर जा सकते हैं या यहां क्लिक करके सीधा वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।
  • ISRO Official यूट्यूब चैनल पर लाइव देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

>

  • फेसबुक पेज के जरिए ऑनलाइन चंद्रयान लैंडिंग के लिए https://www.facebook.com/ISRO पर जाएं या यहां क्लिक करके सीधा पेज पर पहुंच जाएं।

इन तीन तरीकों से कोई भी Chandrayaan 3 की लाइव लैंडिंग देख पाएगा। तीनों ही तरीके बहुत आसान हैं। ऑनलाइन के लिए टीवी पर DD National पर लैंडिंग लाइव देख सकते हैं।

चंद्रयान 3 मिशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2:35 बजे अपना तीसरा चंद्र मिशन लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 के तीन बड़े कंपोनेंनट में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉडल शामिल हैं। यह चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का यूज करेगा।

ISRO का दूसरा मिशन चंद्रयान-2 साल 2019 में लैंडिंग के दौरान विफल हो गया था। इस बार ऐसी विफलता से बचने के लिए इसरो ने तीसरे मिशन के लिए कई जरूरी बदलाव किए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।