Asus Vivobook 15 (2026) लैपटॉप Intel Core 5 Series 3 CPU के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Asus Vivobook 15 (2026) ने भारत में एंट्री मार ली है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह Intel Core 5 Series 3 चिपसेट से लैस है। यहां जानें कीमत और खूबियां।
Published By: Manisha | Published: Jul 03, 2026, 06:07 PM (IST) | Edited: Jul 03, 2026, 06:07 PM (IST)
Asus Vivobook 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का पहला ऐसा लैपटॉप है, जो कि नए Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर से लैस है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में आपको 15.6 इंच का FHD का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए कंपनी ने इस लैपटॉप में HD वेबकैम दिया है। साथ ही इसमें आपको MIL-STD-810H military-grade ड्यूरिबिल्टी स्टैंडर्ड मिलते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।
Asus Vivobook 15 Price in India, Availability
कीमत की बात करें, तो कंपनी ने Asus Vivobook 15 को 1,07,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। वैसे इसकी कीमत 1,59,990 रुपये है। इस लैपटॉप को आप Amazon व Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, Amazon Prime Day Sale और Flipkart GOAT Sale कल से सभी लोगों के लिए लाइव हो जाएगी। इस लैपटॉप में आपको Cool Silver, Quiet Blue और Terra Cotta कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Asus TUF Gaming A15 को कंपनी Amazon Price Day सेल के दौरान पेश करने वाली है। यह लैपटॉप Graphite Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,55,990 रुपये है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Asus Vivobook 15 Features
फीचर्स की बात करें, तो Asus Vivobook 15 में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core 5 Series 3 चिपसेट से लैस है। कंपनी ने इसमें 16GB RAM व 512GB स्टोरेज दी है। मजबूती के लिए कंपनी ने इसमें MIL-STD-810H military-grade स्टैंडर्ड प्रोवाइड किए हैं। इसके साथ backlit कीबोर्ड मिलता है, जिसमें Copilot को डेडिकेटेड की भी दी गई है। इसके साथ बायोमेट्रिक के लिए लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए कंपनी ने इस लैपटॉप में HD वेबकैम मिलता है, जिसके साथ प्राइवेसी शटर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई 6 सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप का वजन 1.7kg है।
इन लैपटॉप से मिलेगी टक्कर
Acer Nitro V 16 ANV16-71
Acer Nitro V 16 ANV16-71 को 1,07,999 रुपये है। इस लैपटॉप में 14th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ आपको 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है।
Samsung Galaxy Book3 360 Evo
Samsung Galaxy Book3 360 Evo की कीमत 1,07,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, यह Intel Core 7 (14th Gen) प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।