ASUS Chromebook CX15 लैपटॉप 15.6 इंच स्क्रीन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ASUS Chromebook CX15 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। यह लैपटॉप 15.6 इंच स्क्रीन के साथ आता है। कंपनी ने इसमें Intel Processor N50 प्रोसेसर दिया है। यहां जानें कीमत और खूबियां।
Published By: Manisha
Published: Aug 04, 2026, 04:21 PM (IST)
ASUS Chromebook CX15 (CX1505CTA) लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की Chromebook पोर्टफोलियो का लेटेस्ट लैपटॉप है, जिसे खासतौर पर स्टूडेंट्स, वेब ब्राउजिंग व फर्स्ट टाइम लैपटॉप यूजर के लिए पेश किया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में कंपनी ने 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया है, जिसकी ब्राइटनेस 300 Nits की है। इसके अलावा, यह Intel Processor N50 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इसमें 8GB RAM दिया है। वहीं, स्टोरेज 128GB की है। यह लैपटॉप ChromeOS पर काम करता है। क्लाउड स्टोरेज की बात करें, तो यह 5TB तक बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।
ASUS Chromebook CX15 (CX1505CTA) Pricing and availability
कंपनी ने ASUS Chromebook CX15 (CX1505CTA) को 47,990 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को आप कंपनी की साइट व स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकेंगे। कंपनी 3,999 रुपये प्रति माह की कीमत पर जीरो नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन दे रही है। इस लैपटॉप में ग्रे कलर ऑप्शन मौजूद है।
ASUS Chromebook CX15 (CX1505CTA) Specifications
फीचर्स की बात करें, तो ASUS Chromebook CX15 में कंपनी ने 15.6 इंच का FHD IPS NanoEdge डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 300 Nits की ब्राइटनेस दी गई है। वहीं, 87% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। साथ ही इसमें US MIL-STD-810H military-grade ड्यूरिबिल्टी स्टैंडर्ड मिते हैं। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Processor N50 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel UHD मिलता है। इसके साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB eMMC स्टोरज मौजूद है।
कंपनी ने इस लैपटॉप के साथ 3 महीने की Google AI Pro membership भी दे रही है, जिसके साथ आपको एआई फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। इसमें Gemini, Gmail, Docs, Sheets और Gemini Notebook AI फीचर्स का एक्सेस शामिल है। वहीं, इसके साथ 5TB तक की क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। एआई वीडियो के लिए Google Flow मिलेगा। इसमें एडवांस गूगल फोटो एडिटिंग टूल्स, Nano Banana image जनरेशन, YouTube Premium Lite आदि शामिल है।
साथ ही यह ChromeOS पर काम करता है। यह लैपटॉप में सिंगल चार्ज पर 12.5 घंटे तक की बैटरी प्रोवाइड करता है। इसके साथ इसमें 45W टाइप-सी चार्जर मिलता है। इस लैपटॉप का वजन 1.59kg है।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| मॉडल | ASUS Chromebook CX15 (CX1505CTA) |
| डिस्प्ले | 15.6 इंच FHD IPS NanoEdge |
| ब्राइटनेस | 300 Nits |
| स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो | 87% |
| ड्यूरिबिलिटी | US MIL-STD-810H Military-Grade |
| प्रोसेसर | Intel Processor N50 |
| ग्राफिक्स | Intel UHD Graphics |
| रैम | 8GB LPDDR5 |
| स्टोरेज | 128GB eMMC |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | ChromeOS |
| बैटरी बैकअप | 12.5 घंटे तक |
| चार्जिंग | 45W USB Type-C चार्जर |
| वजन | 1.59kg |
| Google AI Pro Membership | 3 महीने |
| AI फीचर्स | Gemini, Gmail, Docs, Sheets, Notebook AI |
| क्लाउड स्टोरेज | 5TB तक |
| अन्य AI फीचर्स | Google Flow, एडवांस Google Photos Editing Tools, Nano Banana Image Generation, YouTube Premium Lite |
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।