Apple iPad Pro में बड़े डिस्प्ले के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर, रिपोर्ट से हुआ खुलासा
Apple iPad Pro के अपग्रेडेड वर्जन को अगले साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग टैबलेट में बड़ी स्क्रीन से लेकर दमदार प्रोसेसर तक मिल सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Aug 28, 2023, 08:00 PM (IST)
हाइलाइट
- Apple iPad Pro के अपग्रेडेड मॉडल को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
- मार्क गुरमान की मानें, तो आईपैड प्रो के नए मॉडल में में बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है।
- iPad Pro के नए वेरिएंट में M3 चिप मिलने की उम्मीद है।
Apple iPad Pro दुनिया के पॉपुलर प्रीमियम टैबलेट्स में से एक है। Apple इस वक्त iPad Pro के अपग्रेडेड मॉडल को ग्लोबल बाजार में उतारने की योजना बना रहा है। इस ही बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे अपकमिंग आईपैड प्रो की लॉन्चिंग का पता चला है। साथ ही, यह भी जानकारी मिली है कि टैब में बड़े डिस्प्ले के साथ पावरफुल चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा, iPad Pro के लिए Magic Keyboard को भी नए डिजाइन के साथ पेश करने की तैयारी चल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने पिछले साल आईपैड प्रो 2022 को पेश किया था। इस टैब में 12.9 इंच के डिस्प्ले से लेकर दमदार बैटरी और कैमरा तक दिया गया है।
iPad Pro में मिलेगा OLED डिस्प्ले
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्क गुरमान का कहना है कि iPad Pro के अपग्रेडेड वर्जन को अगले साल 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके मॉडल 11 इंच और 13 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे। इनमें OLED डिस्प्ले मिलेगा। बता दें कि इस टाइप की स्क्रीन यूजर फ्रेंडली होती है और इससे आंखों को नुकसान नहीं पहुंचता है। गुरमान ने बताया कि नेक्स्ट जनरेशन वाले iPad मॉडल में M3 चिप दी जा सकती है।
इसके अलावा, यह प्रोसेसर कंपनी के लैपटॉप और कंप्यूटर में भी मिल सकता है। इससे डिवाइस की परफॉरमेंस बेहतर होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अगले साल लॉन्च होने वाले आईपैड प्रो को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
मैजिक कीबोर्ड का बदलेगा लुक
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि मैजिक की-बोर्ड को भी नया डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, की-बोर्ड में कई कीज को भी दी जाएंगी, जो यूजर्स के काम को आसान बनाएंगी।
अगले महीने लॉन्च होगा iPhone 15
Apple ने अभी तक iPhone 15 सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को 13 सितंबर को पेश किया जा सकता है। इस लाइनअप के तहत iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को उतारा जा सकता है।
इन सभी स्मार्टफोन में सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया जा सकता है। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में डुअल रियर कैमरा मिलने की संभावना है, जबकि प्रो वेरिएंट में तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, हैंडसेट्स में USB-C पोर्ट भी मिल सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।