Amazon एडवांस फीचर्स के साथ लेकर आ रहा AR Glasses, Meta को मिलेगी कड़ी टक्कर

Amazon के Smart Glasses इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस डिवाइस को अगले साल बाजार में उतारा जा सकता है। इसके आने से Meta के स्मार्ट ग्लास को जोरदार टक्कर मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Sep 11, 2025, 01:12 PM (IST)

Amazon ग्लोबल बाजार में स्मार्ट ग्लास की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर AR (Augmented Reality) तकनीक वाले स्मार्ट ग्लासेस लाने की तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग स्मार्ट ग्लास में माइक्रोफोन और स्पीकर मिल सकता है, जिससे कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा, ग्लास में फुल-कलर डिस्प्ले और कैमरा भी दिया जाएगा। इसके आने से Meta के स्मार्ट ग्लास को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

ऐसे होंगे स्मार्ट ग्लास के फीचर्स

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon Smart Glasses का कोड नेम 'Jayhawk' है। इस स्मार्ट ग्लास में कॉलिंग के लिए स्पीकर और माइक्रोफोन दिए जाएंगे। आंख के पास कलर डिस्प्ले होगा, जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके साथ कैमरा भी दिया जाएगा। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला

मिलेगा नेविगेशन का सपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया कि इस स्मार्ट ग्लास में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का सपोर्ट दिया जा सकता है। इससे यूजर्स आसानी से अपनी लोकेशन पर पहुंच पाएंगे। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

कब उठेगा पर्दा

अमेजन ने अभी तक स्मार्ट ग्लास की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, मगर रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस स्मार्ट ग्लास को 2026 या फिर 2027 में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में होगी।

डिलीवरी ड्राइवर के लिए भी आएगा स्मार्ट चश्मा

आम स्मार्ट ग्लास की जगह कंपनी ने अपने डिलीवरी ड्राइवर्स के लिए भी स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही है। इसका कोडनेम Amelia है। इसमें नेविगेशन और कैमरा दिया जा सकता है। इससे नेविगेट करने में आसानी होगी और डिलीवर प्रोडक्ट की फोटो भी क्लिक की जा सकेगी।

FAQs

1. Amazon के स्मार्ट ग्लास लॉन्च होंगे या नहीं ?

Ans. लीक रिपोर्ट्स में स्मार्ट ग्लास की लॉन्चिंग की पुष्टि की गई है, लेकिन कंपनी ने लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

2. Amazon के स्मार्ट ग्लास में कौन-से फीचर्स मिलेंगे ?

Ans. अमेजन के स्मार्ट ग्लास में कैमरा और माइक्रोफोन दिया जाएगा। इसके साथ स्पीकर भी मिल सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।