Amazfit लाया मजबूत बॉडी वाली रग्ड स्मार्टवॉच, GPS के साथ मिलेंगे 180 स्पोर्ट्स मोड

Amazfit T-Rex 3 Pro स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। यह GPS के साथ आती है। इसमें 180 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसकी बॉडी बहुत टफ है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 19, 2025, 12:43 PM (IST)

Amazfit की नई स्मार्टवॉच Amazfit T-Rex 3 Pro भारत में लॉन्च हो गई है। यह रग्ड वॉच है। इसका मतलब है कि इसकी बॉडी बहुत मजबूत है। कॉलिंग के लिए वॉच में स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन फ्लैश लाइट मिलती है। नेविगेशन के लिए जीपीएस (GPS) दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में 180 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं, जिनमें स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स शामिल हैं। और पढें: Amazfit Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazfit T-Rex 3 Pro के स्पेसिफिकेशन

Amazfit T-Rex 3 Pro स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का 322 PPI AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 480×480 पिक्सल और ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इस पर Sapphire Glass लगा है, जो स्क्रीन को प्रोटेक्शन प्रदान करता है। स्मूथ कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई और जीपीएस दिया गया है। और पढें: Amazfit लाया धांसू स्मार्टवॉच, 12 दिन चलेगी बैटरी

यह स्मार्टवॉच BioTracker PPG biometric सेंसर के साथ आती है। यह ब्लड में मौजूद ऑक्सीजन को मॉनिटर करता है। इसके साथ वॉच में हार्ट-रेट के साथ-साथ स्लीप, ब्रीथ और Menstrual cycle ट्रेक करने की सुविधा मिलती है।

स्पोर्ट्स मोड

फिटनेस बनाए रखने के लिए अमेजफिट की स्मार्टवॉच में 180 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसको 10ATM की रेटिंग मिली है। यानी कि यह पानी में भी काम करेगी।

ओएस और स्टोरेज

Amazfit T-Rex 3 Pro स्मार्टवॉच Android 7.0 और iOS 15.0 से ऊपर के वर्जन पर काम करती है। इसमें ऑफलाइन मैप्स और टर्न बाय टर्न नेविगेशन मिलता है। म्यूजिक स्टोर करने के लिए 26GB की स्टोरेज भी दी गई है।

अन्य डिटेल

इस स्मार्टवॉच को Zepp OS 5 ऐप के माध्यम से यूज किया जा सकता है। इस वॉच की बैटरी 700mAh की है, जो फुल चार्ज में नॉर्मल यूसेज के दौरान 25 दिन और हैवी यूसेज के वक्त 10 दिन का बैकअप देती है। वहीं, पावर सेविंग मोड में 74 दिन का बैकअप टाइम मिलता है।

स्मार्टवॉच की कीमत

Amazfit T-Rex 3 Pro की कीमत 34,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को सिर्फ Tactical Black कलर में लाया गया है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन इंडिया (Amazon India) और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।