Amazfit BIP Max स्मार्टवॉच 2.07 AMOLED डिस्प्ले और GPS सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स
Amazfit BIP Max स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में आ गई है। कंपनी ने इस GPS सपोर्ट, लंबी बैटरी, हेल्थ व फिटनेस फीचर्स के साथ पेश किया है। यहां जानें वॉच की कीमत और खूबियां।
Published By: Manisha | Published: Jun 10, 2026, 01:30 PM (IST)
Amazfit BIP Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें, तो वॉच में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 3000 Nits तक की ब्राइटनेस मौजूद है। साथ ही यह वॉच Zepp OS पर काम करती है। कॉलिंग के लिए वॉच में इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन स्पीकर भी मिलता है। साथ ही इसमें कई हेल्थ फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी ने 4GB RAM दी गई है। वॉच की कीमत 550mAh की है। आइए जानते हैं वॉच की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।
Amazfit BIP Max Pricing and availability
कंपनी ने Amazfit BIP Max को 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस वॉच में सिल्वर कलर ऑप्शन मिलता है। इस वॉच को आप Amazon.in और Amazfit.com से खरीद सकते हैं।
Amazfit BIP Max Specs
फीचर्स की बात करें, तो Amazfit BIP Max में 2.07 इंच AMOLED का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में आपको 3000 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसका रेजलूशन 432 x 514 पिक्सल है। सिक्योरिटी के लिए इसमें टेम्पर्ड ग्लास व एंट्री फिंगरपरिंट कोटिंग मौजूद है। इस वॉच में sturdy aluminum alloy फ्रेम दिया गया है। इसके अलावा, कॉलिंग के लिए वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया है। कॉलिंग के लिए कंपनी ने ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया है, जिसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन व स्पीकर सिस्टम मिलता है।
पानी से बचाव के लिए वॉच में 5 ATM सपोर्ट मिलता है, जो कि 50 मीटर तक वॉच को काम करने में मदद करता है। यह वॉच Zepp OS पर काम करती है। इसमें 4GB स्टोरेज दी गई है, जिसमें आप ऑफलाइन म्यूजिक व मैप्स आदि को सेव कर सकते हैं।
इतना ही नहीं Amazfit में GPS सपोर्ट मिलता है, जो कि Five Satellite Systems को सपोर्ट करता है। फिटनेस के लिए कंपनी ने स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं, जिसमें hybrid training, HYROX, strength training, yoga, Pilates आदि शामिल है। कंपनी ने वॉच में पर्सनलाइज्ड AI कोच Zepp Coach दिया है। हेल्थ के लिए इसमें 24H Heart Rate, SpO2 & Stress Monitoring, One-tap measurement जैसे फीचर्स मौजूद है।
वॉच की बैटरी 550mAh की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 20 दिन तक चलती है। वहीं, हैवी यूज पर यह 10 दिन तक काम करती है। लगातार GPS सपोर्ट के साथ वॉच 40 घंटे तक चलती है। यह वॉच Bluetooth 5.3 के साथ आती है। एंड्रॉइड में यह वॉच Android 7.0 या इससे नए वर्जन को सपोर्ट करती है। वहीं, iOS में iOS 15.0 व इससे नए वर्जन पर वॉच काम करेगी।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| मॉडल | Amazfit BIP Max |
| डिस्प्ले | 2.07 इंच AMOLED |
| ब्राइटनेस | 3000 Nits तक |
| रेजलूशन | 432 × 514 पिक्सल |
| प्रोटेक्शन | टेम्पर्ड ग्लास, एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग |
| फ्रेम | Sturdy Aluminum Alloy |
| कॉलिंग फीचर | Bluetooth Calling |
| माइक्रोफोन/स्पीकर | बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर |
| वॉटर रेसिस्टेंस | 5 ATM |
| वाटर प्रोटेक्शन | 50 मीटर तक |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Zepp OS |
| स्टोरेज | 4GB |
| GPS | बिल्ट-इन GPS |
| सैटेलाइट सपोर्ट | Five Satellite Systems |
| स्पोर्ट्स मोड | 150+ Sports Modes |
| फिटनेस फीचर्स | HYROX, Hybrid Training, Strength Training, Yoga, Pilates आदि |
| AI फीचर | Zepp Coach (Personalized AI Coach) |
| हार्ट रेट मॉनिटरिंग | 24×7 Heart Rate Monitoring |
| SpO2 मॉनिटरिंग | हां |
| स्ट्रेस मॉनिटरिंग | हां |
| वन-टैप मेजरमेंट | हां |
| बैटरी क्षमता | 550mAh |
| बैटरी बैकअप | 20 दिन तक |
| हैवी यूज बैटरी लाइफ | 10 दिन तक |
| GPS बैटरी लाइफ | 40 घंटे तक |
| ब्लूटूथ वर्जन | Bluetooth 5.3 |
| Android सपोर्ट | Android 7.0 और नए वर्जन |
| iOS सपोर्ट | iOS 15.0 और नए वर्जन |
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।