50 सरकारी वेबसाइट हुई हैक, आठ बार डेटा लीक, IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जारी किया आंकड़ा

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव के मुताबिक, साल 2022 में 50 सरकारी वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है। वहीं, आठ बार डेटा भी लीक हो चुका है।

Published By: ajay verma
Published: Feb 04, 2023, 08:56 PM (IST)

हाइलाइट

  • 2022 में 50 सरकारी वेबसाइट हैक हो चुकी हैं।
  • आठ बार डेटा लीक हो चुका है।
  • पिछले साल AIIMS के सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ था।

देश में साइबर अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले साल आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि 2022 में भारत पर 82 साइबर हमले हुए हैं, जो वर्ष 2021 के मुकाबले आठ गुना ज्यादा हैं। अब सरकार ने पुष्टि कर दी है कि पिछले साल 50 सरकारी वेबसाइट हैक हुई और 8 बार डेटा लीक हुआ। और पढें: OpenAI के मॉडल से हुई गलती, टेस्टिंग में हैक कर लिया इस कंपनी का सिस्टम

पिछले साल 50 वेबसाइट हुई हैक

दरअसल, राज्यसभा में भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम की ओर से पूछे गए सवाल पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini vaishnaw) ने एक लिखित जवाब में बताया कि 2022-23 में 50 सरकारी वेबसाइट पर साइबर अटैक हुआ है। 8 बार डेटा भी लीक हुआ है। इससे पहले साल 2020 में 59 वेबसाइट और 2021 में 42 वेबसाइट हैक हुई थी और उस दौरान 6 से 7 बार डेटा भी लीक हुआ था। और पढें: सरकार ने Android यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, ये खतरनाक वायरस मिनटों में खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

वहीं, केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2022, 2021 और 2020 में क्रमश: 3,24,620, 4,32,057 और 2,83,581 साइबर स्कैम को रोका गया। इसके अलावा ये भी बताया कि उस दौरान भारत साइबर स्पेस पर काफी संख्या में साइबर हमले हुए और सीईआरटी-इन ने हमलों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई भी की। साथ ही, उस समय डेटा चुराने के लिए फर्जी सर्वर का भी जमकर उपयोग हुआ। और पढें: GTA 6 के लॉन्च से पहले Rockstar Games पर हुआ साइबर अटैक, डेटा लीक करने की मिली धमकी

तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर अटैक

अब तक सामने मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बीते पांच वर्षों में भारत में साइबर अटैक के मामलों में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, पांच सालों में भारत में साइबर अटैक की घटनाएं 53 हजार से बढ़कर 14 लाख तक पहुंच गई। इनमें से 60 प्रतिशत हमले सरकारी विभागों के सिस्टम पर हुए और कई बार डेटा भी लीक हुआ। वहीं, 2022 के आखिरी तीन महीनों में 85 करोड़ साइबर हमलों को ट्रैक भी किया गया।

AIIMS पर हुआ साइबर अटैक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में भारत के प्रमुख संस्थान ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) पर सबसे बड़ा साइबर अटैक हुआ था। उस दौरान ऐम्स के सर्वर पूरी तरह से बंद हो गए थे और लगभग दो सप्ताह के बाद सर्वर दोबारा शुरू हुए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।