Vivo T5 Pro 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च! मिलेगी 9020mAh की बड़ी बैटरी

Vivo T5 Pro 5G पिछले कई दिनों से भारत में लॉन्चिंग को लेकर खबरों में बना हुआ है। इस फोन की लॉन्चिंग से जुड़ी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। अब डिवाइस संभावित फीचर्स सामने आए हैं।

Published By: ajay verma | Published: Mar 26, 2026, 11:25 AM (IST)

Vivo T5 Pro 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इस अपकमिंग फोन को पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Pro के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लाने की तैयारी चल रही है। इससे जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। इनसे डिवाइस की लॉन्चिंग का पता चला है। अब स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स रिवील हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग, कीमत या फिर फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

मिलेगी दमदार बैटरी

91मोबाइल्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टिप्सटर Yogesh Brar ने Vivo T5 Pro की बैटरी रिवील की है। टिप्सटर की मानें, तो वीवो के इस स्मार्टफोन को 9020mAh की जंबो बैटरी के साथ लाया जा सकता है। इसको 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है। इससे सिंगल चार्ज में करीब 2 दिन का बैकअप मिल सकता है। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अपकमिंग स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रेजलूशन 1.5K होगा। इससे यूजर्स को बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी और स्क्रॉलिंग भी स्मूदली कर पाएंगे। कुल मिलाकर कहें तो यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाएगा। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। और पढें: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo X Fold5 5G पर आया फाडू ऑफर, यहां मिल रहा 16000 का Discount

अन्य फीचर्स

पुरानी लीक्स की मानें, तो वीवो टी5 प्रो में इस बार क्वालकॉम की चिपसेट और 256 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स भी दिए जा सकते हैं।

कब होगा लॉन्च ?

जैसा कि हमने आपको बताया कि स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अभी तक टी5 प्रो की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत भी 40 से 45 हजार रुपये बीच रखी जा सकती है। यह डिवाइस ग्राहकों के लिए कई आकर्षक कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा।

Vivo T4 Pro

वीवो के इस स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का FHD+ क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस हैंडसेट में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें Adreno 722 GPU मिलता है।

यह मोबाइल फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का टेलीफोटो और 2MP का डेप्थ लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।