Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 लॉन्च से पहले IMEI डेटाबेस में दिखे, लीक में हुआ बड़ा खुलासा

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लेकर एक नई लीक सामने आई है। Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च से पहले IMEI डेटाबेस में दिखे हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jan 07, 2026, 12:32 PM (IST)

सैमसंग के आने वाले फोल्डेबल फोन्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च से कई महीने पहले IMEI डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग इस बात का संकेत है कि सैमसंग ने अपने 2026 के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर काम शुरू कर दिया है। आमतौर पर किसी भी स्मार्टफोन का IMEI डेटाबेस में दिखना उसके डेवलपमेंट के एडवांस स्टेज में होने का इशारा करता है। माना जा रहा है कि सैमसंग अपनी पुरानी लॉन्च टाइमलाइन को फॉलो करते हुए इन नए फोल्डेबल फोन्स को साल के दूसरे हिस्से यानी जुलाई 2026 के आसपास पेश कर सकता है। और पढें: इंतजार खत्म! Samsung Galaxy Unpacked 2026 की डेट कंफर्म, इस दिन आएंगे कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन

Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 के मॉडल नंबर

रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 दोनों को GSMA IMEI डेटाबेस में देखा गया है। Galaxy Z Fold 8 का मॉडल नंबर SM-F976U बताया गया है, जबकि Galaxy Z Flip 8 का मॉडल नंबर SM-F776U है। मॉडल नंबर के आखिर में मौजूद U’ यह दर्शाता है कि ये डिवाइस अमेरिकी बाजार के लिए हैं। सैमसंग आमतौर पर ग्लोबल वेरिएंट के लिए B’ सुफिक्स का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा Galaxy Z Fold 8 का कोडनेम Q8’ और Galaxy Z Flip 8 का कोडनेम B8’ बताया जा रहा है। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन 7.6 इंच स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च! फीचर्स हुए लीक

नया फोल्डेबल फोन

इतना ही नहीं एक तीसरे फोल्डेबल फोन की भी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि SM-F971U मॉडल नंबर और H8’ कोडनेम वाला एक नया फोल्डेबल डिवाइस भी IMEI डेटाबेस में नजर आया है। माना जा रहा है कि यह सैमसंग की फोल्डेबल लाइनअप में एक नया कैटेगरी वाला फोन हो सकता है। कुछ लीक्स के मुताबिक, यह वाइड Galaxy Z Fold 8 वेरिएंट हो सकता है, जिसे खासतौर पर Apple के आने वाले फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया जा रहा है हालांकि इस तीसरे डिवाइस को लेकर अभी सैमसंग की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। और पढें: Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की लॉन्च डेट हुई लीक, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 देंगे दस्तक!

बड़े अपग्रेड और नए फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Galaxy Z Fold 8 में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, साथ ही टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा को भी बेहतर किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह फोन मौजूदा Galaxy Z Fold 7 की तुलना में करीब 10 प्रतिशत पतला और हल्का होगा। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, S Pen सपोर्ट और लगभग न दिखने वाली क्रीज जैसे फीचर्स भी इसमें मिल सकते हैं। हालांकि, फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और सैमसंग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।