Samsung Galaxy Z Flip FE के मेन फीचर्स लीक, इस साल देगा बाजार में दस्तक
Samsung ग्लोबल मार्केट में किफायती फ्लिप फोन लाने की तैयारी कर रहा है। इस ही बीच अपकमिंग हैंडसेट मिलने वाले फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Feb 19, 2025, 09:18 AM (IST)
Samsung ने पिछले साल Galaxy Z Flip 6 को पिछले साल लॉन्च किया था। अब कंपनी इस लाइनअप में किफायती फ्लिप फोन को जोड़ने की योजना बना रही है। यह Samsung Galaxy Z Flip FE हो सकता है, जिसकी लॉन्चिंग डिटेल लीक हो चुकी है। अब इस हैंडसेट के मुख्य फीचर्स सामने आ गए हैं। आइए यहां जानते हैं...
मिल सकते हैं ये फीचर्स
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टिप्सटर PandaFlash ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट Samsung की फ्लिप सीरीज के प्रोटोटाइप की तस्वीर शेयर की है। इससे संकेत मिल रहा है कि यह Samsung Galaxy Z Flip FE हो सकता है। इसमें अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) और हिंज मैकेनिज्म को देखा जा सकता है, जो बिल्कुल गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 के जैसा है।
टिप्सटर ने आगे बताया कि अपकमिंग फ्लिप फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स होगी। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में Exynos चिप दी जाने की उम्मीद है।
इस फ्लिप डिवाइस की बॉडी को मजबूती देने के लिए Aluminium फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus भी लगाया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6 दिया जाएगा। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली दमदार बैटरी भी मिलेगी।
लॉन्चिंग डिटेल और संभावित कीमत
कोरियन जाइंट सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स व रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग हैंडसेट को जुलाई से अगस्त के बीच ग्लोबल बाजार में उतारा जा सकता है। इसकी कीमत भी 40 से 50 हजार के बीच रखी जाने की संभावना है।
Samsung Galaxy S25
अंत में आपको बताते चलें कि सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S25 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इस फ्लैगशिप फोन में AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.2 इंच का HD+ AMOLED 2X LTPO डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। पावर के लिए हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite चिप दी गई है।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 12MP का सेकेंडरी और 10MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।