Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कम दाम में मिल रहे दमदार फीचर्स
Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन कई कलर ऑप्शन में आता है।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 12, 2025, 12:22 PM (IST)
Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा है। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ है। इसे दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है। सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में फुल HD+ डिस्प्ले मिल रहा है, जो हाई पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। Samsung Galaxy F16 5G की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Samsung Galaxy F16 5G Price in India
Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये से शुरू है। यह कीमत सभी ऑफर्स के साथ है। फोन की सेल कल यानी 13 मार्च, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन Bling Black, Glam Green और Vibing Blue Shades में लाया गया है।
स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो Samsung के इस नए स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Full HD+ super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1,080 x 2,340 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। इसके अलावा, हैंडसेट 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ा सकते हैं।
हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर रन करता है। कंपनी फोन के साथ छह साल के लिए OS अपग्रेड और छह साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस हैंडसेट में 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का माइक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, Glonass, Beidou, Galileo, QZSS और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।