Redmi का नया फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस, लॉन्च से पहले यहां हुआ लिस्ट

Redmi K90 को लॉन्च करने की प्लानिंग चल रही है। इस बीच अपकमिंग फोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यहां से फोन में मिलने वाले ओएस और प्रोसेसर का पता चला है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 30, 2025, 02:59 PM (IST)

Redmi K90 कंपनी की नई सीरीज है, जिसे आने वाले हफ्तों में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। इस सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro को शामिल किया जा सकता है। इन दोनों अपकमिंग फोन की तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। इनसे संभावित फीचर्स की जानकारी मिली है। अब सीरीज के बेस मॉडल यानी रेडमी के90 को पॉपुलर बैंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच (Geekbench) पर स्पॉट किया गया है। यह जानकारी फोनएरिना की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: Redmi लेकर आ रहा धांसू फीचर्स वाला हाई-एंड गेमिंग फोन, मिलेगी RedMagic को जोरदार टक्कर

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K90 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर 2510DRK44C है। लिस्टिंग की मानें, तो फोन में क्वालकॉम की Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दी जाएगी। इससे डिवाइस बेहतर परफॉर्म करेगा। इसमें 16 जीबी तक रैम मिल सकती है। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेगा। और पढें: आ रहा Denim-Textured वाला Redmi K90 Pro Max फोन, मिलेंगे Bose वाले तगड़े फीचर्स

अन्य स्पेसिफिकेशन

पुरानी लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो रेडमी के90 में 2के रेजलूशन वाला AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके बेजल पतले होंगे। डेटा सुरक्षित रखने के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया जाएगा।

इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जाएंगे।

Redmi K80 की डिटेल

रेडमी के80 को साल 2024 में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल फोन चीन में अवेलेबल है। इस डिवाइस में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 3200 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिप और 1TB स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसके जरिए 8के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलता है। इस फोन को IP68 + IP69 की रेटिंग दी गई है। इसमें 3डी अल्ट्रा-सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।