Redmi K90 Ultra के साथ लॉन्च होंगे टैबलेट और लैपटॉप, लीक में हुआ खुलासा

Redmi जल्द ही एक बड़ा लॉन्च इवेंट करने का प्लान कर रही है, रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Redmi K90 Ultra के साथ नया टैबलेट और लैपटॉप्स भी पेश कर सकती हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 06, 2026, 01:39 PM (IST)

Redmi जल्द ही चीन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके साथ ही Redmi K Pad 2 टैबलेट और नए Redmi लैपटॉप्स भी पेश किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक्स से यह साफ है कि यह एक बड़ा इवेंट होने वाला है जिसमें कई नए डिवाइस एक साथ देखने को मिल सकते हैं। और पढें: Redmi K90 Ultra के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, 3C Certification Database पर आया नजर

Redmi K90 Ultra में क्या मिल सकते हैं फीचर्स

अगर बात करें Redmi K90 Ultra के फीचर्स की, तो यह स्मार्टफोन काफी दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। लीक्स के अनुसार, इसमें 6.8-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा। इसमें 8500mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, साथ ही IP68 रेटिंग के कारण यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा। और पढें: Redmi लेकर आ रहा धांसू फीचर्स वाला हाई-एंड गेमिंग फोन, मिलेगी RedMagic को जोरदार टक्कर

Redmi K Pad 2 में क्या मिल सकते हैं फीचर्स

वहीं Redmi K Pad 2 टैबलेट भी इस इवेंट में नजर आ सकता हैं। इसमें 8.8-inch की LCD स्क्रीन दी जा सकती है, जो 3K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसमें 9000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, इसके अलावा इसमें Dual X-Axis वाइब्रेशन मोटर्स और Bose के साथ ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स भी मिल सकते हैं, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। और पढें: TDRA लिस्टिंग में दिखे Poco X8 Pro और Pro Max, बस अब लॉन्च की है देरी

Redmi लैपटॉप्स भी कर सकता है लॉन्च

सिर्फ स्मार्टफोन और टैबलेट ही नहीं, बल्कि Redmi अपने नए लैपटॉप्स भी लॉन्च करने की तैयारी में है। ये लैपटॉप्स Redmi Book Pro Series के तहत आ सकते हैं, जिनमें 14-inch और 16-inch के मॉडल शामिल होंगे। इन डिवाइस में Intel Core Ultra X7 358H और Core Ultra 5 जैसे पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं, साथ ही इनमें 32GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।