Redmi 12C पावरफुल फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

Redmi 12C इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। इसका मुकाबला वीवो, ओप्पो और रियलमी जैसे ब्रांड के डिवाइस से होगा। फोन की कीमत और फीचर जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Mar 30, 2023, 02:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi 12C भारत में लॉन्च हो गया है।
  • इस डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • लेटेस्ट डिवाइस की कीमत बजट सेगमेंट में है।

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने Redmi 12C को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए डिवाइस में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, लेटेस्ट मोबाइल फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी, बढ़िया स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस डिवाइस को सबसे पहले इंडोनेशिया में पेश किया था। और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें

मिलेंगे ये शानदार फीचर

  • 6.71 इंच का LCD डिस्प्ले
  • MediaTek Helio G85 चिपसेट
  • 50MP कैमरा
  • 5MP सेल्फी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी
  • 10W फास्ट चार्जिंग
  • Android 12

शाओमी के नए मोबाइल में 6.71 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स, आस्पेक्ट रेश्यो 20.6:9 और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 1,500:1 है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोबाइल में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, डिवाइस में LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज समेत Android 12 का सपोर्ट मिलेगा। और पढें: REDMI A7 और REDMI A7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 10499 रुपये से शुरू

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने रेडमी 12सी में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इसमें नाइट मोड, पोट्रेट और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 दमदार Power Banks, मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

बैटरी

रेडमी 12सी स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी से लैस है, जिसे 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पर्सनल सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, डुअल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

कितनी है नए डिवाइस की कीमत

कंपनी ने Redmi 12C के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये रखी है। वहीं, इसके 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन की पहली सेल 6 अप्रैल से शुरू होगी।

Redmi Note 12 Turbo की डिटेल

याद दिला दें कि शाओमी ने रेडमी 12सी से पहले Redmi Note 12 Turbo को चीनी बाजार में पेश किया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन यानी लगभग 23,880 रुपये है। इसमें OLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

इसके अलावा, मोबाइल में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अतिरिक्त हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 67W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।