Realme का धमाका, Realme 16T 5G, Watch S5 और Buds Air 8 Pro अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में मारेंगे एंट्री, रहें तैयार
Realme कंपनी एक-साथ कई डिवाइस भारतीय मार्केट में लेकर आने वाली है, जिसमें Realme 16 सीरीज का नया फोन, बड्स व स्मार्टवॉच आदि शामिल है। यहां देखें सभी डिवाइस की लिस्ट और लॉन्च डेट व फीचर्स।
Published By: Manisha | Published: May 14, 2026, 01:10 PM (IST)
Realme कंपनी आने वाले हफ्ते में कई डिवाइस भारतीय मार्केट में पेश करने जा रही है। इन डिवाइस की लिस्ट में कंपनी की Realme 16 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन Realme 16T 5G स्मार्टफोन, Realme Watch S5 और Realme Buds Air 8 Pro आदि शामिल है। आपको बता दें, रियलमी 16 सीरीज में कंपनी Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ फोन पहले से ही पेश कर चुकी है। वहीं, रियलमी 16टी 5जी फोन इस लिस्ट का लेटेस्ट एडिशन होने वाला है। इन सभी प्रोडक्ट्स की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो नेक्स्ट वीक आपको लेटेस्ट ऑप्शन मिलेगा।
Realme India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Realme 16T 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन भारत में 22 मई को लॉन्च होगा। इस फोन के साथ कंपनी वियरेबल पोर्टफोलियो को भी एक्सपेंड करेगी, जिसमें Realme Watch S5 और Realme Buds Air 8 Pro आदि शामिल होंगे। ये दोनों डिवाइस भी 22 मई को भारत में दस्तक देने वाले हैं। इनकी सेल Flipkart उपलब्ध होने वाली है। फ्लिपकार्ट साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं।
Realme 16T 5G Specs
कंफर्म फीचर की बात करें, तो रियलमी 16टी 5जी फोन तीन कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, जिसमें Starlight Black, Starlight Red और Blue शामिल होंगे। इसके अलावा, फोन की बैटरी 8000mAh की होगी। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है।
Realme Buds Air 8 Pro
Realme Buds Air 8 Pro भी 22 मई को भारत में दस्तक देने वाले हैं। कंपनी इन बड्स को 2 कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में पेश करने वाले हैं। बड्स में 11mm + 6mm डुअल DACs ड्राइवर्स मौजूद होंगे। इनमें 55dB नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट भी मिलेगा। कॉलिंग के लिए कंपनी इनमें 6 माइक का सपोर्ट देने वाली है। वहीं, यह बड्स सिंगल चार्ज पर 50 घंटे तक का प्लेबैक देने वाले हैं।
Realme Watch S5
Realme Watch S5 भी 22 मई को लॉन्च होगी। कंपनी इस वॉच को दो कलर ऑप्शन ब्लैक व व्हाइट कलर ऑप्शन शामिल होंगे। पानी से बचाव के लिए इसमें 5ATM सपोर्ट मौजूद है। कंपनी ने इसमें 110 स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। सिंगल चार्ज पर यह वॉच 20 दिन तक की बैटरी प्रोवाइड करेगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।