Realme 16 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, बैक पर मिलेगा खास "Selfie Mirror"

Realme 16 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होने वाली है। फोन में "selfie mirror" मिलने वाला है।

Published By: Manisha | Published: Mar 26, 2026, 03:02 PM (IST)

Realme 16 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन होने वाला है। भारत से पहले कंपनी ने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो ग्लोबल मॉडल Mediatek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर से लैस है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, रियलमी का फोन 7000mAh बैटरी के साथ आता है। यहां जानें फोन की लॉन्च डेट व फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Realme P4R 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में होगा लॉन्च! डेट हो गई कंफर्म

Realme 16 5G India launch date

कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Realme 16 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस फोन को आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट व कंपनी की साइट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट के जरिए कंपनी ने रिवील किया है कि यह फोन 7000mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स

साथ ही टीजर पोस्टर के जरिए फोन के डिजाइन की भी जानकारी देखने को मिलती है। यह फोन हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथ दस्तक देने वाला है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसके साथ ही मॉड्यूल में मिरर भी देखने को मिलता है, जिसे कंपनी "selfie mirror" के साथ पेश करने वाली है। इस मिरर के जरिए आपको अच्छी सेल्फी लेने में मदद मिलेगी। पोस्टर में रिवील किया गया है कि यह फोन 50MP कैमरा के साथ दस्तक देगा, जिसके साथ LED फ्लैश को भी जगह दी जाने वाली है। साथ ही फोन व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Realme फोन की पहली सेल, मिलेगी 3400 की बंपर छूट

अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग मिलती है। साथ ही फोन में कंपनी 7000mAh की जंबो बैटरी मिलने वाली है। यह फोन Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम कर सकता है। यह फोन 8.1mm पतला होने वाला है। वहीं, फोन का भार 183 ग्राम होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।