Poco X6 Neo भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिल सकता है 64MP कैमरा

Poco X6 Neo को भारत में Redmi Note 13R Pro 5G का रीब्रांडेड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 13R Pro 5G जल्द चीन में लॉन्च होने वाला है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 18, 2023, 04:12 PM (IST)

हाइलाइट

  • Poco X6 Neo भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
  • इसे Redmi Note 13R Pro 5G के रीब्रांड मॉडल के तौर पर लाया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

POCO X6 Neo की भारत में लॉन्चिंग को टिप किया गया है। कुछ महीनों पहले चीन में Redmi Note 13 5G Series को लॉन्च किया गया था। इसमें तीन स्मार्टफोन्स Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल है। अब कंपनी चीनी मार्केट में सीरीज का एक और स्मार्टफोन Redmi Note 13R Pro लॉन्च करने वाली है। अब एक लोकप्रिय टिप्स्टर ने दावा किया गया है कि Redmi Note 13 Series को भारत में POCO X6 Neo नाम से पेश किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Top 5 Camera Mobiles under 10000: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रहेंगे ये फोन, दाम 10 हजार से भी है कम

Poco X6 Neo India launch

लोकप्रिय टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्हें अपने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें Poco X6 Neo की कई डिटेल शेयर की है। स्क्रीनशॉट में पोको डिवाइस का नाम सामने आया है। neo नाम के साथ आने वाला यह पोटो का पहला हैंडसेट होगा। और पढें: POCO X8 Pro Max Review: 9000mAh बैटरी वाला दमदार फोन, लेकिन परफॉर्मेंस में कितना दम?

यह होगा मॉडल नंबर

टिप्स्टर द्नारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, POCO X6 Neo इंडियन वेरिएंट का मॉडल नंबर 2312FRAFDI होगा। मॉडल नंबर में दिया गया I भारतीय वेरिएंट को दिखा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन की टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Note 13R Pro फोन का मॉडल नंबर 2311FRAFDC होगा। दोनों फोन के मॉडल नंबर एक ही हैं। इससे यह कन्फर्म होता है कि Poco X6 Neo चीन में लॉन्च होने वाला Redmi Note 13R Pro का रीब्रांडेड मॉडल होगा। और पढें: POCO X8 Pro और X8 Pro Max की Flipkart पर आज से सेल होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

POCO के अपकमिंग X-सीरीज हैंडसेट का कोडनेम गोल्ड है, जो Redmi Note 13 5G के समान है। इससे पता चलता है कि POCO X6 Neo के स्पेसिफिकेशन Redmi Note 13R Pro और Redmi Note 13 5G जैसे हैं। कैस्पर का यह भी दावा है कि POCO X6 Neo में 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

यह पहली बार है जब POCO X6 Neo वेब पर दिखाई दिया है। उम्मीद कर सकते हैं कि POCO X6 Neo आने वाले हफ्तों में और भी कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क वेबसाइटों पर देखा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।