POCO C85x 5G: 6300mAh बैटरी के साथ आ गया धाकड़ फोन, कीमत 12000 से कम

POCO C85x 5G launched in India: पोको का नया स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इसमें 6300mAh की तगड़ी बैटरी और 32MP का कैमरा दिया गया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में POCO C85 5G को पेश किया गया था।

Published By: ajay verma | Published: Mar 10, 2026, 12:22 PM (IST)

POCO C85x 5G launched in India: स्मार्टफोन कंपनी पोको ने दिसंबर 2025 में POCO C85 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को HD+ स्क्रीन और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लाया गया। इसमें 50MP का कैमरा और 6000mAh की जंबो बैटरी मिलती है। अब कंपनी इस लाइनअप के नए डिवाइस C85x 5G को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत मिड रेंज में रखी गई है। इसमें वर्चुअल रैम और 6300mAh बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

POCO C85x 5G Specifications

पोको सी85एक्स Android 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन को TÜV Rheinland Eye Protection का सर्टिफिकेशन मिला है। और पढें: HMD Vibe 2 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी Poco और Lava को जोरदार टक्कर

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए डिवाइस में Unisoc T8300 प्रोसेसर, Arm Mali-G57 MC2 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। और पढें: POCO C81 और C81x की सेल आज, इन फोन से मिलेगी जोरदार टक्कर

बैटरी और कनेक्टिविटी

पोको सी85एक्स 5जी को 6300mAh बैटरी के साथ लाया गया है। इसको 15 वॉट फास्ट वायर और 7.5 वॉट वायर रिवर्स चार्जिंग का साथ मिला है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में दो की यूसेज के साथ 35 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। इसमें 14 घंटे का गेमिंग, 20 घंटे का गेमिंग और 50 घंटे का वॉइस कॉलिंग टाइम मिलता है।

सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

अन्य डिटेल

POCO C85x के बॉटम में स्पीकर ग्रिल और हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें डुअल स्पीकर मिलते हैं। इसके अलावा, हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया है।

कितनी है फोन की कीमत ?

पोको सी85एक्स को दो स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इस फोन के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। इस हैंडसेट का 4GB+128GB स्टोरेज मॉडल 11,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 600 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 422 रुपये की EMI दी जा रही है। इसकी सेल 14 मार्च से Flipkart पर लाइव होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।