POCO C51 भारत में 7 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कैमरा डिटेल्स

Poco C51 को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। आइए इस फोन के स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 04, 2023, 01:34 PM (IST) | Edited: Apr 04, 2023, 01:34 PM (IST)

हाइलाइट

  • Poco C51 में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Redmi A2+ जैसे स्पेसिफिकेशन Poco C51 में मिलेंगे।
  • इस फोन में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा।

Poco भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन 7 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Poco C51 होगा। इसके लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट को लाइव किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया है। इसकी जानकारी कई मीडिया रिपोर्ट में दी है। कुछ टिप्स्टर ने भी इस जानकारी को ट्वीट करके बताया है। ब्रांड की तरफ से कंफर्म किया जा चुका है कि पोको के इस हैंडसेट में 4GB रैम मिलेगी, जिसमें 3GB अतिरिक्त शामिल किया जा सकेगा। और पढें: POCO C81 और C81x दमदार बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 11,000 से कम

पोको के इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi A2+ से मिलते जुलते हैं। इसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Redmi A2+ का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। साथ ही इसमें बैक पैनल पर डुअल कैमरा और LED Flash लाइट का इस्तेमाल किया जाएगा। आइए Poco C51 के स्पेसिफिकेशन को जानते हैं। और पढें: Poco C81 और C81x इस तारीख को होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स

Poco C51 के स्पेसिफिकेशन

पोको के इस हैंडसेट में 6.52 इंच का HD+ IPS LCD स्क्रीन मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल मिलेगा। इसमें 120Hz का टच सैंपलिंग रेट्स मिलेगा। इसमें यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। और पढें: Top 5 Camera Mobiles under 10000: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रहेंगे ये फोन, दाम 10 हजार से भी है कम

Poco C51 चिपसेट

पोको के इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2.2 GHz ओक्टा कोर MediaTek Helio G36 12nm चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में यह आसानी से दूसरे ऐप्स को ऑपरेट कर पाएगा।

Poco C51 रैम और स्टोरेज

यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा, जो 3GB और 4GB LPDDR4X RAM होंगे। इस स्मार्टफोन में 32GB eMMC 5.1 स्टोरेज देखने को मिलेगा। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

Poco C51 की अन्य खूबियां

यह स्मार्टफोन Android 13 (Go Edition) आउट ऑफ द बॉक्स में आएगा। इसमें यूजर्स को सिंपल यूजर इंटरफेस देखने को मिलेगा। यह एक डुअल सिम फोन है। इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी है। इस हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी और 10W का चार्जिंग मिलेगा। यह सिंगल चार्ज में पूरे दिन आसानी से चलेगा।

Poco C51 का कैमरा सेटअप

पोको के इस हैंडसेट में बैक पैनल पर 8MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमे एक LED Flash लाइट मिलेगी। सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो f/2.2 अपर्चर के साथ लॉन्च होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।