Oppo ला रहा नया फोन, 6000mAh की जंबो बैटरी के साथ बाजार में लेगा एंट्री!

Oppo Reno14 FS रेनो 14 सीरीज का नया डिवाइस है, जिसे अभी लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस बीच अपकमिंग डिवाइस के अहम फीचर लीक हो गए हैं, जिनकी डिटेल नीचे दी गई है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 26, 2025, 10:15 AM (IST)

OPPO Reno 14 Series ग्लोबल मार्केट में आ चुकी है। इस लाइनअप के OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro 5G फोन को खूब पसंद किया गया है। अब खबर है कि कंपनी इस सीरीज में एक और डिवाइस जोड़ने की तैयारी में लगी है। यह OPPO Reno 14 FS है। इसका प्रोसेसर रिवील हो गया है। इसके साथ कैमरा, रैम और स्टोरेज से संबंधित जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो गई है। और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा वाले OPPO Reno 15C को खरीदने का सही टाइम, Flipkart और Vijay Sales पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

GSMArena की एक रिपोर्ट में बताया गया कि स्मार्टफोन मेकर OPPO इस वक्त OPPO Reno 14 FS पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिल सकती है। और पढें: सीधे 17,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X9 Ultra, 200MP कैमरा वाले फोन पर Amazon-Flipkart की धाकड़ डील

फोटोग्राफी के लिए मोबाइल फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें पहला 50MP का Sony IMX882 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद होगा। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

कैसा होगा डिस्प्ले

फोन के डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.57 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

अन्य डिटेल

ओप्पो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जा सकते हैं। इसका वजन 181 ग्राम और डायमेंशन 158.16 x 74.9 x 7.7 mm होगी।

संभावित लॉन्चिंग

हालियां लीक्स में दावा किया गया कि स्मार्टफोन को अगस्त के अंत या फिर सितंबर की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी मिड रेंज में रखी जाने की उम्मीद है, लेकिन कंपनी ने फिलहाल अपकमिंग डिवाइस की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई डिटेल नहीं दी है।

Oppo K13 Turbo

ओप्पो रेनो 14 एफएस के अलावा स्मार्टफोन ब्रांड Oppo K13 Turbo को भारत में लॉन्च करने वाला है। लीक्स की मानें, तो अपकमिंग फोन में 6.80 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में Android 15 बेस्ड ColorOS 15.0 और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके आने से बाजार में वीवो और रियलमी जैसी कंपनियों के फोन्स को कड़ी चुनौती मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।