OPPO Reno 15 Pro Max फोन 200MP कैमरे से होगा लैस, अगले साल देगा ग्लोबल बाजार में दस्तक!

OPPO Reno 15 Series को लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। इस बीच लाइनअप में आने वाले OPPO Reno 15 Pro Max के फीचर लीक हो गए हैं। इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी डिटेल भी सामने आई है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 10, 2025, 12:55 PM (IST)

OPPO Reno 14 Series को इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप के तहत OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro को बाजार में उतारा गया है। इन दोनों स्मार्टफोन को खूब पसंद किया जा रहा है। अब खबर है कि कंपनी रेनो 14 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर आने वाली OPPO Reno 15 सीरीज लाने की तैयारी में लग गई है। इस बीच अपकमिंग लाइनअप में आने वाले टॉप मॉडल OPPO Reno 15 Pro Max के फीचर्स लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं... और पढें: OPPO Reno 15 5G पर 4600 रुपये का Discount, 6500mAh बैटरी फोन का Offer ने करें मिस

OPPO Reno 15 Pro Max Expected Specifications

जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो रेनो 15 सीरीज में OPPO Reno 15, OPPO Reno 15 Pro और OPPO Reno 15 Pro Max को जोड़ा जाने वाला है, जिसके संभावित फीचर्स रिवील हो गए हैं। और पढें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO फोन हुआ 2000 रुपये सस्ता, खरीदने के लिए यहां करें Order

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि रेनो 15 प्रो मैक्स में 6.78 इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रेजलूशन 1.5के और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। बेहतर फंक्शनिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा।

मिलेगा 200MP का कैमरा

ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 200MP का Samsung ISOCELL HP5 लेंस देखने को मिल सकता है, जिससे शानदार फोटो क्लिक करने के साथ 4के वीडियो शूट की जा सकेगी। इस सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जाएगा।

पावरफुल बैटरी से है लैस

अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि रेनो 15 प्रो मैक्स में 6500mAh की बैटरी दी जाने की संभावना है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। साथ ही, Android 16 बेस्ड ColorOS 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया जाएगा।

कब होगा लॉन्च ?

ओप्पो ने फिलहाल रेनो 15 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है, मगर रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सीरीज को अगले साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।