OPPO Find X9 और Find X9 Pro की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानिए यहां

OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro को ग्लोबल बाजार में उतारा जा चुका है। अब ये दोनों स्मार्टफोन भारत आने वाले हैं। इन दोनों की कीमत भी लीक हो गई है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 14, 2025, 03:33 PM (IST)

OPPO Find X9 Series ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले चुकी है। इस लाइनअप में OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro आएं हैं। अब इन दोनों स्मार्टफोन को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाना है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले दोनों अपकमिंग फोन्स की कीमत लीक हो गई है। इनसे पता चला है कि फोन्स प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले हैं। इनका मुकाबला बाजार में Samsung और Vivo जैसे ब्रांड के फोन्स से होगा। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple टेस्ट कर रहा 200MP कैमरा सेंसर, लीक में हुआ खुलासा

OPPO Find X9 और Find X9 Pro की संभावित कीमत

भारतीय टिप्सटर पारस गुगलानी का दावा है कि OPPO Find X9 Series प्रीमियम सेगमेंट में आने वाली है। फाइंड एक्स 9 की बात करें, तो इस फोन को 12GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज ऑप्शन में उतारा जा सकता है। इसकी कीमत क्रमश : 74,999 रुपये व 84,999 रुपये होगी। वहीं, सीरीज के टॉप मॉडल यानी OPPO Find X9 Pro सिर्फ सिंगल वेरिएंट में अवेलेबल होगा। इसकी कीमत 99,999 रुपये रखी जाएगी। इस दाम में 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल ही मिलेगा। और पढें: Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिल सकते हैं ये फीचर्स

कब लॉन्च होगी स्मार्टफोन सीरीज ?

स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एक्स 9 सीरीज को 18 नवंबर 2025 के दिन लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से लाइव होगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकेगी। और पढें: 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी वाले Oppo Find X9 Pro पर 7500 रुपये का Discount, हाथ से न जानें दे मौका

OPPO Find X9

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो फाइंड एक्स 9 को Hasselblad की ब्रांडिंग के साथ भारत में 50MP के सोनी LYT-808 सेंसर, अल्ट्रा-वाइंड एंगल लेंस और टेलीफोटो सेंसर के साथ लाया जाएगा। इससे बेहतर पिक्चर क्लिक की जा सकेगी। इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग से लैस दमदार बैटरी भी मिलेगी।

OPPO Find X9 Pro

ओप्पो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस हैंडसेट में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिससे एचडी वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकेगी। इतना ही नहीं हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग से लैस 7500mAH की बैटरी दी जाने की संभावना है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।