Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jun 01, 2026, 01:45 PM (IST)
Oppo Find X9 Ultra में फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 200MP का टेलीफोटो सेंसर व 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है।
Oppo Find X9 Ultra में कंपनी ने सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का ही फ्रंट कैमरा मिलता है।
Oppo Find X9 Ultra फोन में कंपनी ने 7,050mAh की जंबो बैटरी दी है। इसके साथ आपको फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है और रेजलूशन 1,440×3,168 पिक्सल है। इतना ही नहीं कंपनी ने फोन के डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दी है।
Oppo Find X9 Ultra फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, फोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। कंपनी ने 16GB व 512GB स्टोरेज मिलती है।
Oppo Find X9 Ultra फोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,999 रुपये है। हालांकि, Amazon और Flipkart के जरिए इसे आप कम दाम में खरीद सकते हैं।
Oppo Find X9 Ultra के Amazon ऑफर की बात करें, तो इसे आप 1,69,999 रुपये में खरीद सकेंगे। हालांकि, बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 17000 रुपये का सीधे डिस्काउंट मिल रहा है।
Oppo Find X9 Ultra के फ्लिपकार्ट ऑफर की बात करें, तो यहां से भी फोन को आप 1,69,999 रुपयें में खरीद सकते हैं। हालांकि, यहां मिल रहा बैंक कार्ड का ऑफर अमेजन से कम है। यहां आप बैंक कार्ड के जरिए फोन पर सिर्फ 4000 रुपये का ऑफ मिल रहा है।