comscore

Oppo F31, F31 Pro और F31 Pro+ इस साल देंगे दस्तक! कीमत व कलर ऑप्शन हुए लीक

Oppo F31 Series को इस साल लॉन्च किया जा सकता है। इस लाइनअप में Oppo F31, F31 Pro और F31 Pro+ आ सकते हैं। अब इनके कलर ऑप्शन और कीमत ऑनलाइन लीक हुई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 05, 2025, 10:23 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oppo F31 Series को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इससे जुड़ी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। इनसे लाइनअप में आने वाले अपकमिंग स्मार्टफोन को पता चला है। इसके साथ संभावित फीचर्स की जानकारी मिली है। अब टिप्स्टर योगेश ब्रार ने अपकमिंग सीरीज की कलर के साथ-साथ प्राइसिंग और USP से संबंधित अपडेट साझा किया है। आइए जानते हैं विस्तार से… news और पढें: Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिल सकते हैं ये फीचर्स

किन कलर में लॉन्च होगी Oppo F31 Series

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo F31 Series के तहत बाजार में Oppo F31, F31 Pro और F31 Pro+ को लॉन्च किया जा किया जा सकता है। अब टिप्स्टर पर आएं, तो उनका मानना है कि लाइनअप के स्टैंडर्ड मॉडल यानी Oppo F31 को ब्लू, ग्रीन और रेड कलर में पेश किया जा सकता है। F31 Pro को गोल्ड व ग्रे और F31 Pro+ को ब्लू, व्हाइट व पिंक कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। news और पढें: Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, इस Certification Database पर आए नजर

इन डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इनमें 50MP का कैमरा मिल सकता है। साथ ही, इन फोन को IP66, IP68 और IP69 की रेटिंग दी जा सकती है। इससे फोन पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होंगे। news और पढें: Oppo K14 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा

कितनी होगी कीमत ?

टिप्स्टर ने बताया कि सीरीज के टॉप वेरिएंट Oppo F31 Pro+ की कीमत 35,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। Oppo F31 Pro ग्राहकों के लिए 30,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं, लाइनअप के स्टैंडर्ड मॉडल Oppo F31 को 20,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ लाया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी तक एफ 31 सीरीज की लॉन्चिंग और कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हाल ही में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन

ओप्पो ने हाल ही में रेनो 14 सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo Reno 14 FS 5G को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर DT-STAR D+ ग्लास लगा है। स्मूथ कार्य करने के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है। इसमें Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।