comscore

OnePlus Nord 6 की सेल भारत में इस दिन होगी शुरू, डेट कंफर्म

OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन की सेल डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 7 अप्रैल को भारत में दस्तक देने जा रहा है। यहां जाने डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 02, 2026, 03:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन भारत मे 7 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की सेल डेट कंफर्म कर दी है। अगर आप इस फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जान लें किस दिन फोन की सेल शुरू होने वाली है। यह कंपनी का अपकमिंग नॉर्ड सीरीज का फोन होने वाला है। फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो चुके हैं। वनप्लस का यह फोन 9000mAh जंबो बैटरी के साथ दस्तक देने वाला है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। news और पढें: बड़ा झटका! 1 अप्रैल से महंगा हुआ OnePlus 15R स्मार्टफोन, कंपनी ने इतनी बढ़ा दी कीमत

कंपनी ने OnePlus India वाले अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में OnePlus Nord 6 फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। यह फोन 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होने वाला है। इस फोन की सेल वनप्लस की वेबसाइट व Amazon पर उपलब्ध होने वाला है। news और पढें: 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले OnePlus 15 पर 3000 रुपये का Discount, फोन में मिलेगी 7300mAh बैटरी

OnePlus Nord 6 expected price in India

कहा जा रहा है कि कंपनी वनप्लस नॉर्ड 6 को 35000 से 40,000 से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन की असल कीमत 7 अप्रैल को लॉन्च के वक्त रिवील हो जाएगी।

OnePlus Nord 6 specifications

स्पेक्स की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड 6 फोन में कंपनी 165Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाने वाला है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होने वाल है। इस फोन पर 165 fps गेमिंग की जा सकेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाने वाला है। इस डिस्प्ले में 50MP Sony Lytia प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल सकती है। फोन की बैटरी 9000mAh की होने वाली है।