Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 27, 2025, 07:05 PM (IST)
OnePlus 15 स्मार्टफोन फाइनली लॉन्च हो गया है। फीचर्स की बात करें, तो 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 7,300mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: OnePlus 15 और OnePlus 13s में आया नया OxygenOS अपडेट, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स
-6.78 इंच का डिस्प्ले BOE Flexible AMOLED और पढें: Samsung Galaxy S26 खरीदने से पहले 5 ‘धुरंधर’ स्मार्टफोन जरूर देखें, वरना बाद में होगा पछतावा
-Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और पढें: 50MP+50MP+50MP कैमरा वाला OnePlus 15 फोन 3000 रुपये सस्ता खरीदें, Offer सिर्फ यहां
-16GB RAM व 1TB स्टोरेज
-50MP का प्राइमरी कैमरा
फीचर्स की बात करें, तो OnePlus 15 में 6.78 इंच का डिस्प्ले BOE Flexible AMOLED दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz का है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 16GB RAM व 1TB स्टोरेज मिल सकता है।
फोटोग्राफ के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32Mp का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन की बैटरी 7300mAh की है, जिसके साथ आपको 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन का डायमेंशन 161.42×76.67×8.10mm का है, जिसका भार 211 ग्राम है।
कीमत की बात करें, तो कंपनी ने OnePlus 15 को अभी चीन में लॉन्च किया है। इस फोन को CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल का है। कंपनी ने फोन में Absolute Black, Misty Purple और Sand Dune कलर ऑप्शन पेश किए हैं। कंपनी ने फिलहाल फोन की इंडिया लॉन्च कंफर्म नहीं की है। हालांकि, इसकी इंडिया लॉन्च कंफर्म हो चुका है।