Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 22, 2025, 01:00 PM (IST)
Motorola Razr 60 India launch Date: Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च के बाद अब कंपनी इस सीरीज का किफायती मॉडल भारतीय मार्केट में लेकर आने वाली है। आज फाइनली Motorola Razr 60 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। साथ ही रिवील हो गया है कि इस फोन की सेल भारत में Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट रिवील कर दी गई है। इस साइट पर फोन के ज्यादा फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। फोन में 6.96 इंच का मेन व 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 50MP का बैक और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। और पढें: Motorola Razr 60 फ्लिप फोन खरीदने का बेस्ट टाइम, 2500 तक गिरी कीमत, अभी लपकें धांसू डील
Flipkart साइट पर Motorola Razr 60 फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन भारत में 28 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। जैसे कि हमने बताया फ्लिपकार्ट पर फोन की सेल भी उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिसके जरिए फोन के फीचर्स भी कंफर्म हो चुके हैं। और पढें: Year Ender 2025: इस साल इन Top-5 Foldable स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका, जानें कीमत और फीचर्स
-6.96 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले
-3.63 इंच का कवर डिस्प्ले
-MediaTek Dimensity 7400X 4nm प्रोसेसर
-50MP का प्राइमरी कैमरा
-32MP का फ्रंट कैमरा
कंपनी Motorola Razr 60 फोन में 6.96 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले देगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। डिस्प्ले में 3000 Nits तक की ब्राइटनेस मिलेगी। साथ ही फोन में 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 1700 Nits तक की ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400X 4nm प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 8GB RAM व 256GB स्टोरेज भी मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4500mAh की होगी, जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।