आ गई Moto Razr 40 Ultra की लॉन्च डेट, इस दिन लेगा एंट्री

Motorola ने अपने अपकमिंग इवेंट की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। इसमें मोटो का फ्लिप फोन लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी अपना फोल्डेबल फोन भी इस इवेंट में ही लॉन्च करेगी।

Published By: Mona Dixit | Published: May 17, 2023, 11:57 AM (IST)

हाइलाइट

  • Moto Razr 40 Ultra अगले महीने लॉन्च होगा।
  • इस स्मार्टफोन में दो स्क्रीन दी जाएंगी।
  • डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

Motorola ने अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। पिछले काफी समय Motorola Razr 40 Ultra चर्चा में बना हुआ है। अब कंपनी ने इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है। मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके लॉन्च इवेंट की तरीख बताई है। कंपनी फ्लिप स्मार्टफोन को अगले महीने पेश किया जाएगा। लॉन्च डेट के अलावा नए टीजर में फोन की झलक भी देखने को मिल रही है। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा धाकड़ लुक

कंपनी दो स्मार्टफोन Moto Razr 40 और Moto Razr 40 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें से अल्ट्रा स्मार्टफोन प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि दोनों फोन एक ही दिन लॉन्च होंगे या नहीं। डिटेल के लिए आगे पढ़ते हैं। और पढें: Motorola Razr Fold की भारत में पहली सेल लाइव, मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट

Moto Razr 40 Ultra Launch Date

Motorola ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके एक टीजर पेश किया है। इसमें Flip the Script के साथ 1 जून, 2023 लिखा है। ट्वीट कंपनी के अपकमिंग इवेंट की पुष्टि कर रहा है। ट्वीट इसमें फ्लिप फोन दिखाया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी इस दिन ही अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। साथ ही, उम्मीद है कि इवेंट में Moto Razr 40 को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं किया है। और पढें: Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto Razr 40 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Moto Razr 40 के स्पेसिफिकेशन अभी कंपनी ने कन्फर्म नहीं किए हैं। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो फोन फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके सेंटर में पंच होल कटआउट मिलेगा। बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। साथ ही LED फ्लैश दिया जाएगा। कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन green, purple और off-white में पेश कर सकती है।

अल्ट्रा वेरिएंट में मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन

अल्ट्रा वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो लीक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6.9 इंच वाला FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। इसके अलावा, फोन 3.5 इंच के कवर OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। साथ ही 12MP का मेन और 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिल सकता है।

फोन में 3,800mAh वाली बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर, 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है। फोन में 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है। कंपनी फोन को तीन कलर ऑप्शन Barberry, Blue और Black में पेश कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।